मध्य प्रदेश के कबीर का आज अंतिम संस्कार , थोड़ी देर में छिंडवाड़ा लाया जाएगा पार्थिव शरीर
Shreya Nakade | Jun 12, 2024, 11:24 IST
कबीर दास उईके
जम्मू कश्मीर में मंगलवार रात एक आतंकी हमला हुआ। हमले में 12 जून को सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह जवान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है।
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 12 जून को मध्य प्रदेश का जवान शहीद हो गया ( madhya pradesh soldier shaheed) । मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के सुखल गांव में आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया।
शहीद जवान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है। सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास उईके ( kabir das uikey ) मंगलवार रात गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आज ( 13 जून ) को छिंदवाड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
35 साल के कॉन्स्टेबल कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के रहने वाले थे। उन्होंने साल 2011 में सीआरपीएफ ज्वाइन की थी।वे अपने पीछे मां, इंद्रावती उईके, पत्नी ममता उईके और दो भाइयों को छोड़ गए हैं। जबकि शहीद जवान की दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए...
J&K आतंकी हमला: छिंदवाड़ा के विक्की पहाड़े शहीद, CM मोहन ने जताया शोक
शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज गुरुवार 13 अप्रैल को छिंदवाड़ा लाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है। उन्होंने हमले में जवान के शहीद होने को दुःखद बताया।
सीएम मोहन यादवा का पोस्ट
छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने भी शहीद जवान कबीर दास उईके को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "समस्त छिन्दवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।"
नकुल नाथ का पोस्ट-
पिछले महीने भी छिंदवाड़ा का एक जवान शहीद हो गया था। 5 मई को भी जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए एक आतंकी हमले में वायुसेना में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। वे छिंदवाड़ा के नोनिया करबल के रहने वाले थे। वे दो दिन बाद अपने बेटे के जन्मदिन पर घर आने वाले थे। इस हमले में सेना के कुल 5 जवान शहीद हुए थे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

2011 में ज्वाइन की थी फोर्स

आज लाया जाएगा पार्थिव शरीर
शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज गुरुवार 13 अप्रैल को छिंदवाड़ा लाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है। उन्होंने हमले में जवान के शहीद होने को दुःखद बताया।
सीएम मोहन यादवा का पोस्ट
कल देर रात्रि जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। इस आतंकी हमले में हमारे एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने तथा कुछ सैनिकों के घायल होने का दुखद समाचार मिला है।
जवाबी कार्रवाई में हमारे वीर सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
बाबा महाकाल से प्रार्थना करता…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2024
छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने भी शहीद जवान कबीर दास उईके को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "समस्त छिन्दवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।"
नकुल नाथ का पोस्ट-
बिछुआ ब्लॉक के पुलपुलडोह के निवासी श्री कबीर दास उइके जी का कश्मीर में अतंकवादी हमले में शहादत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है ।
देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा । समस्त छिन्दवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है ।…1/2 pic.twitter.com/R3RIO4r2BX
— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) June 12, 2024
पिछले महीने ही छिंदवाड़ा का एक जवान हुआ था शहीद
पिछले महीने भी छिंदवाड़ा का एक जवान शहीद हो गया था। 5 मई को भी जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए एक आतंकी हमले में वायुसेना में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। वे छिंदवाड़ा के नोनिया करबल के रहने वाले थे। वे दो दिन बाद अपने बेटे के जन्मदिन पर घर आने वाले थे। इस हमले में सेना के कुल 5 जवान शहीद हुए थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari