शपथ के बाद DGP मकवाना का एक्शन प्लान, हफ्ते में एक दिन करेंगे जनसुनवाई
Siddhi Tamrakar | Dec 04, 2024, 11:23 IST
DGP Kailash makwana 2
मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में हैं। उन्होंने हफ्ते में एक दिन जनसुनवाई करने का फैसला लिया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में..
मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में हैं। उन्होंने हफ्ते में एक दिन जनसुनवाई करने का फैसला लिया है, ताकि आम जनता की समस्याओं का समाधान समय से किया जा सके। यह जनसुनवाई भोपाल के पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी और इस दौरान ADG और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Kailash Makwana ने 2 दिसंबर को शपथ लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने पुलिस की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए अनुशासन और कानून का पालन करना पहली प्राथमिकता है। साथ ही, उज्जैन सिंहस्थ के लिए पुलिस की तैयारियों को लेकर भी बताया है। इसके साथ ही साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई, जनता को जागरूक करना और पुलिस को तकनीकी रूप से मजबूत करना उनकी योजना का हिस्सा है।
डीजीपी कैलाश मकवाना का लक्ष्य
पुलिस स्टेशन में त्वरित कार्रवाई की योजना
डीजीपी कैलाश मकवाना ने यह भी बताया कि पुलिस स्टेशनों में शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने आम जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र किए जाने की बात की है। फिलहाल, डीजीपी के पास आने वाली शिकायतों को एडीजी सुनते हैं, लेकिन अब जनता के लिए कैलाश मकवाना का यह कदम काफी मददगार माना जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman