सीमांकन विवाद में पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हमले में बाल-बाल बचीं महिला आरआई
Vikram Jain | Apr 16, 2025, 17:38 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के धार जिले में सीमांकन विवाद में राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पटवारी और ग्राम कोटवार से मारपीट किया। महिला आरआई ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस हमले में दो किसान भी घायल हुए हैं।
मध्य प्रदेश के धार जिले में सीमांकन के विवाद में राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हो गया। हमला करने के बाद आरोपियों पटवारी और कोटवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं महिला आरआई ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में पटवारी और कोटवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही बीच-बचाव करने आए किसानों से मारपीट की गई। आरोपी किसानों ने अपनी मर्जी से सीमांकन करवाने का दबाव बनाया था। अब मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, धार में राजस्व विभाग की टीम बदनावर के मुलथान कृषि भूमि का सीमांकन करने पहुंची थी। यहां पटवारी संजय जाट, महिला आरआई विनीता पटेल सीमांकन का कार्य कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ किसानों ने इस काम में रुकावट डालते विरोध जताया, साथ ही राजस्व टीम के विवाद करते हुए अपशब्द कहे। इस दौरान पांच लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पटवारी और कोटवार सोमेश्वर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इस हमले में महिला आरआई ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। साथ ही बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी किसानों पर भी हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर को पटवारियों की चेतावनी- छुट्टी के दिन नहीं आएंगे, निलंबित साथियों को करो बहाल
पटवारी संजय जाट के मुताबिक, जब वे और राजस्व निरीक्षक विनीता पटेल सीमांकन करने गए थे तो पांच आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और अचानक लाठी से हमला कर दिया। कोटवार सोमेश्वर जब बीच-बचाव करने आए, तो उन पर भी लकड़ी से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य किसान भी घायल हो गए। इस हमले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।
मामले में एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि आरोपियों का कहना था कि सीमांकन उनके हिसाब से किया जाए और टीम पर दबाव बनाया जा रहा था। जब राजस्व विभाग की टीम ने अपनी मर्जी से काम किया तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने पटवारी संजय जाट की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
आदिवासी युवती से प्रेम विवाह करना उपसरपंच को पड़ा भारी, पंचायत ने लगाया 1.30 लाख जुर्माना
✅ मध्य प्रदेश के धार जिले में सीमांकन विवाद में राजस्व टीम पर हमला हो गया।
✅ हमलावरों ने पटवारी और कोटवार पर लाठी से हमला किया, महिला राजस्व निरीक्षक ने भाग कर अपनी जान बचाई।
✅ हमलावरों ने राजस्व टीम पर अपनी मर्जी से सीमांकन करने का दबाव डाला।
✅ पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
✅ इस हमले में दो किसान भी घायल हुए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
संपदा-2 सॉफ्टवेयर में अब ओटीपी की जगह अंगूठा, सेवा प्रदाताओं के लिए नया नियम
MP में मेरठ जैसा केस, पत्नी निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
धार न्यूज | Dhar News | पटवारी से मारपीट का मामला
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर को पटवारियों की चेतावनी- छुट्टी के दिन नहीं आएंगे, निलंबित साथियों को करो बहाल
सीमांकन के विवाद में मारपीट
5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें...
आदिवासी युवती से प्रेम विवाह करना उपसरपंच को पड़ा भारी, पंचायत ने लगाया 1.30 लाख जुर्माना
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ हमलावरों ने पटवारी और कोटवार पर लाठी से हमला किया, महिला राजस्व निरीक्षक ने भाग कर अपनी जान बचाई।
✅ हमलावरों ने राजस्व टीम पर अपनी मर्जी से सीमांकन करने का दबाव डाला।
✅ पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
✅ इस हमले में दो किसान भी घायल हुए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
संपदा-2 सॉफ्टवेयर में अब ओटीपी की जगह अंगूठा, सेवा प्रदाताओं के लिए नया नियम
MP में मेरठ जैसा केस, पत्नी निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
धार न्यूज | Dhar News | पटवारी से मारपीट का मामला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman