Dhar News : टीचर ने नकल करते हुए पकड़ा, छात्र ने घर जाकर लगा ली फांसी
Siddhi Tamrakar | Dec 25, 2024, 09:41 IST
dhar student suicide 1
मध्यप्रदेश के धार के एक स्कूल के 10वीं क्लास के स्टूडेंट नारायण रघुवंशी (15) ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
मध्यप्रदेश के धार के एक स्कूल के 10वीं क्लास के स्टूडेंट नारायण रघुवंशी (15) ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नारायण को स्कूल में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी उसके घरवालों को दे दी थी।
परिजनों के मुताबिक, नारायण तीन बहनों में इकलौता भाई था। हाल ही में उसके पिता सुरेश रघुवंशी की बायपास सर्जरी हुई थी। पिता पहले से ही हार्ट पेशेंट थे। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजन इस बात को लेकर सदमे में हैं कि उनके घर का इकलौता चिराग इस तरह बुझ गया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि परीक्षा के दौरान क्या हुआ, यह साफ हो सके। फिलहाल, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल स्कूल के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
यह घटना एक गंभीर संदेश देती है कि परीक्षा में असफलता या नकल जैसे मुद्दों पर बच्चों को दोष देने के बजाय उनकी मानसिक स्थिति को समझना जरूरी है। टीचर्स, पेरेंट्स और बच्चों के बीच बेहतर संवाद होना चाहिए ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
नकल के कारण गहरा सदमा
सोमवार को गणित (Maths) के एग्जाम में नारायण मोबाइल फोन से नकल कर रहा था। इस दौरान वह पकड़ा गया। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को फोन करके इस घटना की सूचना दी। वहीं, घर पहुंचने के बाद नारायण ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
तीन बहनों में इकलौता भाई था नारायण
पुलिस करेगी मामले की जांच
स्कूल प्रबंधन की चुप्पी
बच्चों को समझना जरूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava