DIG सविता सोहाने ने बच्चों को सिखाया ओजस्वी बच्चे कैसे पैदा करें, वीडियो वायरल
Sourabh Bhatnagar | Jan 11, 2025, 11:47 IST
thesootr
शहडोल जिले की डीआईजी सविता सोहाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्कूली छात्राओं को पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करने और सूर्य देवता को जल चढ़ाने की सलाह दी।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की महिला पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सविता सोहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सविता सोहाने स्कूल के छात्रों को ओजस्वी संतान पैदा करने के लिए सलाह देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करें और सूर्य देवता को जल चढ़ाकर नमस्कार करें।
सविता सोहाने ने बयान की पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका सुझाव हिंदू धर्मग्रंथों और संतों के प्रवचनों से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा को हिंदू धर्म में पवित्र अवधि माना जाता है, और उनका बयान आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित था।
महिला पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके एक घंटे के भाषणमें बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा वायरल किया गया, जिससे उनके बयान को संदर्भ से बाहर निकाला गया और उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।
DIG सविता सोहाने ने बताया कि पुलिस सेवा में आने से पहले वह चार साल तक सागर जिले के एक सरकारी इंटर कॉलेज में प्राध्यापक थीं। उन्होंने कहा कि हर महीने वह एक स्कूल में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद करती हैं और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने का प्रयास करती हैं।
क्या है पूरा मामला
डीआईजी सविता सोहाने ने एक स्कूल कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्णिमा के दिन गर्भधारण नहीं करना चाहिए और सूर्य को जल चढ़ाने से ओजस्वी संतान का जन्म होता है। यह बयान 'अभिमन्यु अभियान' के तहत दिया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकना और जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के एक कार्यक्रम में डीआईजी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कई आध्यात्मिक और सामाजिक बातें साझा कीं। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण बनाने और भविष्य की पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया। बता दें कि उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
आध्यात्मिकता और धर्मग्रंथों पर आधारित बयान
संदर्भ से बाहर निकाला गया बयान
दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
वहीं मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या यह शिक्षा देने के आदेश अब डीजीपी और पुलिस अधिकारियों को भी दिए गए हैं? मुख्यमंत्री मोहन यादव कृपया इस पर ध्यान दें।
क्या यह शिक्षा भी @DGP_MP जी पुलिस अफ़सरों को देने के आदेश हुए हैं?
माननीय @CMMadhyaPradesh कृपया देखें। https://t.co/NXgHAgfPxm
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) January 11, 2025
हर महीने स्कूल में छात्रों से करती हूं संवाद
FAQ
- 1. वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी ने क्या सलाह दी?
उन्होंने पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करने और सूर्य देवता को जल अर्पित करने की सलाह दी। - 2. वीडियो कब का है?
यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जब वह शहडोल के एक निजी स्कूल में व्याख्यान देने पहुंची थीं। - 3. महिला पुलिस अधिकारी का अनुभव क्या है?
पुलिस सेवा में आने से पहले वह चार साल तक कॉलेज में प्राध्यापक रहीं और अब हर महीने छात्रों को संबोधित करती हैं। - 4. उन्होंने अपने बयान की सफाई में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बयान आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित था, और वायरल वीडियो को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari