डिंडौरी BJP अध्यक्ष चमरू नेताम पर FIR करने वाला TI लाइन अटैच, CM से की थी शिकायत

Rohit Sahu | Mar 26, 2025, 15:50 IST
Share
dindori news
dindori news

डिंडौरी में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने शाहपुर थाना प्रभारी (TI) कुंवर सिंह को भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद लाइन अटैच कर दिया। टीआई ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी (Dindori) जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह (Vahini Singh) ने शाहपुर थाना प्रभारी कुंवर सिंह (Kunwar Singh) को लाइन अटैच कर दिया है। ये कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद की गई। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया गया था कि थाना प्रभारी ने बिना जांच के भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम (Chamru Singh Netam) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामला सीएम तक पहुंच गया था।

सीएम के कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

घटना 20 मार्च की है, जब वीरांगना रानी अवंती बाई (Rani Avanti Bai) के बलिदान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) और कई मंत्री शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक हेमंत मरावी (Constable Hemant Maravi) के बीच विवाद हो गया।

TI ने बिना जांच के मामला दर्ज किया

आरक्षक हेमंत मरावी ने मुख्यमंत्री के काफिले में नेताम की गाड़ी को रोक दिया, जिससे विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि इसी रात थाना प्रभारी कुंवर सिंह ने बिना किसी जांच के नेताम के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालेन समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: अगर शूटिंग में है रुचि तो सीएम मोहन यादव की सुनिए ये बात, कर दिया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: आधी रात गिरफ्तार किए गए पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को मिली जमानत, टीआई लाइन अटैच

सीएम तक पहुंचा था मामला

इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने के लिए कोई गाड़ी नहीं दी गई थी, फिर भी उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत को लेकर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे (Omprakash Dhurve) और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते (Rudesh Paraste) मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब इस मामले में यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने लॉन्च किया नया ऐप, एक क्लिक में मिलेंगी सरकार से जुड़ी सभी जानकारियां

यह भी पढ़ें: इस हरकत पर डिंडौरी बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • DINDORI
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • डिंडौरी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज