NHFS Report 2026: एमपी मैरिटल वायलेंस के आकड़ों में सुधार पर जमीनी हकीकत डरावनी

Kaushiki | Jul 18, 2026, 13:15 IST
Share
MP Domestic Violence Report
MP Domestic Violence Report

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की नई रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में वैवाहिक हिंसा में कमी आई है। यह आंकड़ा 28% से घटकर 21.4% हुआ है। इसके बाद भी 90.8% मामलों में पति ही पत्नियों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

MP Domestic Violence Report: मध्य प्रदेश से महिलाओं की सुरक्षा और डोमेस्टिक वायलेंस को लेकर जरूरी रिपोर्ट सामने आई है। राज्य में पत्नियों के खिलाफ होने वाली मैरिटल वायलेंस के मामलों में कुछ कमी देखी गई है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रदेश में विवाहित महिलाओं के खिलाफ होने वाली वैवाहिक हिंसा में करीब 6.6% की गिरावट दर्ज की गई है।

बीते तीन सालों में यह आंकड़ा 28 प्रतिशत से घटकर 21.4% पर आ गया है। भले ही आंकड़ों में यह गिरावट एक अच्छा संकेत है, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी बहुत डरावनी और चिंताजनक बनी हुई है।

MP Domestic Violence Report
MP Domestic Violence Report


महिलाएं अपने ही घर में सबसे ज्यादा असुरक्षित

इस सुधार के पीछे का एक बहुत ही कड़वा सच यह है कि महिलाओं के लिए उनका अपना घर ही सबसे ज्यादा असुरक्षित बन गया है। आंकड़ों के मुताबिक, 15 साल की उम्र के बाद हरस्मेंट का सामना करने वाली विवाहित महिलाओं में से 90.8% महिलाओं ने सबसे अधिक हिंसा अपने खुद के पति से ही झेली है।

यह स्थिति हमारे समाज की सोच और संवेदनशीलता पर बहुत बड़े सवाल खड़े करती है। रिपोर्ट साफ बताती है कि जिस लाइफ पार्टनर पर महिलाएं सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं, वही उनके साथ सबसे ज्यादा मारपीट कर रहा है।

गर्भावस्था में भी नहीं मिलती राहत

सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली हिंसा से जुड़ी हुई है। इस नाजुक शारीरिक स्थिति में भी महिलाओं पर कोई रहम नहीं खाया जा रहा है। पिछले तीन सालों में इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

गर्भवती महिलाओं के साथ मारपीट का आंकड़ा आज भी 2.3% पर स्थिर बना हुआ है। पेट में पल रहे बच्चे की परवाह किए बिना पतियों द्वारा हाथ उठाया जा रहा है, जो समाज के लिए बेहद शर्मनाक बात है।

MP Domestic Violence Report
MP Domestic Violence Report


किस तरह की हिंसा का सामना कर रही हैं

घरेलू प्रताड़ना का शिकार होने वाली महिलाओं के साथ होने वाली शारीरिक हिंसा सिर्फ धक्का-मुक्की तक ही सीमित नहीं है। सर्वे के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं में से 25% को सीधे थप्पड़ मारे जाते हैं। जबकि 12% महिलाओं को जोर से धक्का दिया जाता है या कुछ फेंककर मारी जाती है।

इसके अलावा करीब 7% मामलों में महिलाओं को मुक्के और लात मारकर जमीन पर बेरहमी से घसीटा गया है। ये दिखाता है कि घर की चारदीवारी के अंदर महिलाएं किस तरह का दर्द झेल रही हैं।

MP Domestic Violence Report
MP Domestic Violence Report


जान लेने की कोशिश के मामले भी आए सामने

महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता की हदें सिर्फ मारपीट तक ही खत्म नहीं होती हैं। इस सरकारी सर्वे में कुछ खतरनाक और जानलेवा तरीके भी सामने आए हैं।

लगभग 2% मामलों में महिलाओं का गला घोंटने की कोशिश की गई है। या फिर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। इस हिंसक व्यवहार के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और सामाजिक बदलाव दोनों की बहुत ज्यादा जरूरत है।

मायके वाले रिश्तेदार भी बन रहे बड़ी वजह

एक और चौंकाने वाला फैक्ट ये है कि महिलाएं सिर्फ अपने ससुराल में ही शारीरिक हिंसा का शिकार नहीं हो रही हैं। अविवाहित लड़कियों और शादी के बाद मायके आने वाली महिलाओं को भी अपने माता-पिता के घर में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

महिलाओं के साथ होने वाली इस शारीरिक हिंसा के 10.6% मामलों में खुद उनकी सगी या सौतेली मां जिम्मेदार पाई गई हैं। इसके अलावा 8.5% मामलों में पिता या सौतेले पिता और 4.8% मामलों में सगे भाई-बहन इस हिंसा के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं।

MP Domestic Violence Report
MP Domestic Violence Report


गांवों की स्थिति शहरों से कहीं ज्यादा खराब

घरेलू हिंसा का स्वरूप ग्रामीण और शहरी इलाकों में थोड़ा अलग नजर आता है। सर्वे के आंकड़ों से साफ है कि वैवाहिक हिंसा के मामले ग्रामीण क्षेत्रों यानी गांवों में बहुत ज्यादा हैं। मध्य प्रदेश के गांवों में रहने वाली करीब 22.6% विवाहित महिलाओं (महिला सुरक्षा) ने अपने घर में हिंसा झेलने की बात स्वीकार की है।

इसके विपरीत (Women Safety) शहरों में रहने वाली महिलाओं में ये आंकड़ा 17.7% दर्ज किया गया है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी इसका एक बड़ा कारण मानी जा सकती है।

हर तीसरी महिला पति की मारपीट को मानती है सही

अब इस पूरी रिपोर्ट का सबसे हैरान करने वाला पहलू महिलाओं की अपनी खुद की सोच से जुड़ा हुआ है। प्रदेश की 34% महिलाओं का मानना है कि कुछ खास परिस्थितियों में पति द्वारा पत्नी की पिटाई करना बिल्कुल जायज है।

सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि 28% पुरुष भी इस हिंसक सोच से पूरी तरह सहमत नजर आते हैं। ये मानसिकता दिखा रहा है कि समाज में घरेलू हिंसा को एक अपराध के बजाय सामाजिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है, जो बहुत गलत है।

शिक्षा भी नहीं बदल पा रही लोगों की सोच

आमतौर पर माना जाता है कि पढ़ाई-लिखाई से लोगों की सोच बदलती है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं। सर्वे के मुताबिक, 12 साल या उससे ज्यादा समय तक पढ़ाई करने के बावजूद 22 फीसदी महिलाएं पति की मारपीट को सही ठहराती हैं।

इसी तरह नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, 20% शिक्षित पुरुष भी पत्नी पर हाथ उठाने को सही मानते हैं। ये साफ करता है कि किताबी ज्ञान मिलने के बाद भी लोग अपनी पुरानी और रूढ़िवादी सोच से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

समाज को मिलकर बदलनी होगी पुरानी सोच

इस गंभीर समस्या (domestic violence) का परमानेंट सॉल्यूशन सिर्फ कड़े कानून बनाने या पुलिस की कार्रवाई से नहीं निकल सकता। इसके लिए समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना होगा।

बेटों को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करना सिखाना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब तक समाज में घरेलू हिंसा को नॉर्मल माना जाता रहेगा, तब तक महिलाओं की स्थिति में पूरी तरह सुधार लाना नामुमकिन होगा। घरेलू हिंसा कानून

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में वैवाहिक हिंसा में कितने प्रतिशत की कमी आई है?
    NFHS के मुताबिक, मध्य प्रदेश में वैवाहिक हिंसा में 6.6% की गिरावट आई है। ये आंकड़ा पहले के 28% से घटकर अब 21.4% पर पहुंच गया है।
  2. वैवाहिक हिंसा के मामलों में सबसे ज्यादा दोषी कौन पाए गए हैं?
    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रताड़ना का सामना करने वाली 90.8% विवाहित महिलाओं के साथ उनके पतियों ने ही सबसे ज्यादा मारपीट और हिंसा की है। महिलाएं अपने ही घर में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
  3. मध्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू हिंसा के क्या आंकड़े हैं?
    ग्रामीण क्षेत्रों में वैवाहिक हिंसा के मामले अधिक हैं। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गांवों में 22.6% विवाहित महिलाओं ने घरेलू हिंसा का सामना किया है, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 17.7% है।
ये खबरें भी पढ़ें....

स्कूल शिक्षा इंडेक्स में पिछड़ा एमपी: PGI रैंकिंग में खिसका नीचे, देखे रैकिंग

चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित

पुरुषों से ज्यादा जीने के बाद भी सेहत में पिछड़ रहीं महिलाएं, रिपोर्ट में खुलासा

AICTE रिपोर्ट: देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, एमपी में 8 पर असर

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • महिला सुरक्षा
  • domestic violence
  • Women Safety
  • घरेलू हिंसा
  • नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे
  • घरेलू हिंसा कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान