MP : भोपाल में चादर चोर निकला इंजीनियर पति, पत्नी ने खोली चोरी की पोल

Sandeep Kumar | Mar 20, 2024, 16:35 IST
Share
gGHHH
भोपाल में इंजीनियर पति की पत्नी ने खोली पोल

एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर की ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। ईद की सफाई के दौरान उसे पति की हरकत का पता चला। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

BHOPAL. एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर ( Engineer ) की पोल उसकी पत्नी ने खोल दी है । शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुराता था। उसने पति के चोरी ( Theft from husband ) किए गए सामान के वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया ( social media ) पर वायरल कर दिए, बल्कि रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी। महिला का कहना है कि पति द्वारा चोरी करना मुझे अच्छा नहीं लगा। पुलिस को उनके घर से 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल मिले हैं। पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए...किशोर वाधवानी मामले में सेंट्रल एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर से उच्च स्तर के 76 अधिकारियों की नौकरी खतरे में, 40 के हो चुके बयान

भोपाल के दाता कॉलोनी का है मामला

मामला भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी का है। मोहम्मद अरशद पत्नी अफसाना के साथ किराए के मकान में रहता है। अरशद भोपाल में ही एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। पत्नी अफसाना ने वीडियो शेयर कर अरशद पर चोरी का आरोप लगाया है। वीडियो में अफसाना ने अरशद का आईडी कार्ड और चोरी का सामान भी दिखाया है। महिला का कहना है कि पति ने चोरी की, ये मुझे अच्छा नहीं लगा।

ये खबर भी पढ़िए..पर्यावरण बचाने भोपाल की बड़ी पहल, लकड़ी की जगह गोकाष्ठ का बढ़ रहा चलन

बीबी ने खोली शौहर की पोल

पति की पोल खोलने वाला महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला खुद का नाम अफसाना बता रही है। उसका कहना है कि कमरे में एक संदूक रखा था। इस पर हमेशा ताला लगा रहता है। ईद की सफाई के दौरान जब मैंने संदूक खोला तो ऊपर बहुत सारे कपड़े रखे थे। जब नीचे देखा तो उसमें रेलवे की बहुत सारी चादरें, कंबल और तौलिए मिले। इस बारे में मैंने पति अरशद से बात की। समझाया कि चोरी करना गलत है। यह सारी चीजें वापस कर दीजिए। इस पर पति ने मुझसे कहा कि पुरुष प्रधान देश है। तुम्हें इस मामले में बोलने की जरूरत नहीं है। जैसा मैं कहूं, वैसा ही करना और वैसा ही चलना है। पति की यह बात मुझे ठीक नहीं लगी, इसलिए रेलवे को मैंने कॉल किया और सारा सामान वापस लेने की बात कही।

ये खबर भी पढ़िए..चुनावी​ मिठाई की कीमतों में इजाफा, सीधे 200 रुपए तक बढ़ गए रेट

ट्रेन में सफर के दौरान लगी चोरी की आदत

महिला ने बताया कि ट्रेन में सफर करने के दौरान पति को रेलवे की चादर, तकिया और तौलिए चुराने की आदत लग गई। पति ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल चुरा लिए। शिकायत के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी घर पहुंचे और सारा सामान लेकर वापस आ गए। पत्नी ने चोरी किए गए सामान का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

ये खबर भी पढ़िए..इंदौर कस्टम विभाग ने सीएम के गृह जिले उज्जैन में एक्टिवा में ले रहे नशे की 46200 अल्प्रोजोलम टैबलेट जब्त की

Tags:
  • Social Media
  • Engineer
  • Theft from husband
  • अफसाना
  • अरशद
  • चादर
  • तकिया और तौलिए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग