ESB की ग्रुप 3 भर्ती विज्ञापन में फिर रोस्टर विवाद, पीडब्ल्यूडी के 225 में एसटी को केवल 5 पद
Sanjay Gupta | Aug 19, 2026, 11:58 IST
mp esb group 3 roster st reservation dispute
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के नए भर्ती विज्ञापन में एक बार फिर रोस्टर का विवाद गहरा गया है। इस बार एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग ने आपत्ति ली है। यह विवाद ग्रुप तीन के 1040 पदों की भर्ती विज्ञापन को लेकर है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सोमवार को ग्रुप-3 के 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें अलग-अलग विभागों में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और प्रयोगशाला टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 18 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
लेकिन
इस भर्ती में पोस्ट कोड 20 के तहत लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियर सिविल के 225 पद निकाले गए हैं। इनमें एसटी वर्ग के लिए सिर्फ 5 पद रखे गए हैं। इसी को लेकर एसटी उम्मीदवारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब मध्य प्रदेश में एसटी वर्ग के लिए 20 फीसदी आरक्षण है, तो 225 पदों में सिर्फ 5 पद कैसे दिए गए?
![2522fb2a-0ca]()
भर्ती में
इस भर्ती में भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में 44 पद शामिल हैं। इसके अलावा समूह-3 के तहत ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर भी भर्ती होगी। इनके भी पद निकले हैं।
हाल ही में इसी तरह का विवाद ग्रुप टू सब ग्रुप 4 की भर्ती परीक्षा (esb news mp) को लेकर आया था। इसमें पंचायत विभाग मध्य प्रदेश के 378 पद जारी हुए थे, लेकिन बाद में सामने आया कि इसमें रोस्टर गलत लगा है और सही कैटेगरी से पद वितरित नहीं किए गए। इसके बाद विविध विभागों के दो हजार से अधिक पदों के लिए निकली भर्ती में से पंचायत विभाग ने अपने 378 पद शून्य घोषित कर दिए थे।
ग्रुप-3 भर्ती में कुल 1040 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें 42 विभागों के अलग-अलग 120 पद कोड शामिल हैं। इन पदों को अलग-अलग कैटेगरी में इस तरह बांटा गया है।
भर्ती में भले ही 120 पद कोड हैं, लेकिन सिर्फ तीन पद कोड में ही 50 से ज्यादा पद निकले हैं। ज्यादातर पद कोड में एक-एक पद ही है। सबसे ज्यादा 290 पद पद कोड 120 के तहत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में सब इंजीनियर के हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर के 225 पद हैं, जिनमें एसटी वर्ग को सिर्फ पांच पद मिले हैं। इसी विभाग के एक अन्य पद कोड में सब इंजीनियर के 68 पद हैं, जिसमें एसटी के लिए केवल एक पद है। वहीं मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी, भोपाल में संविदा पर सब इंजीनियर के 49 पद निकाले गए हैं।
द सूत्र की खबर पर कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करना अब केवल पढ़ाई का खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह ESB के 'अजीबोगरीब गणित' को सुलझाने की एक अंतहीन पहेली बन चुका है। राज्य सरकार ढोल पीटकर कहती है कि हमने अनुसूचित जनजाति (ST) को 20% आरक्षण का कवच दिया है, लेकिन जब ग्रुप-3 सब-इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन आता है, तो यह 'कवच' किसी छलनी जैसा नजर आने लगता है।
ESB SI भर्ती में पुलिस कोटे और मेरिट पर विवाद, HC ने फैसला सुरक्षित रखा
ESB ने कॉमर्स भर्ती परीक्षा का ग्रुप बदला, सिलेबस से लेकर परीक्षा पैटर्न भी बदलने से परेशान अभ्यर्थी
एमपी पुलिस में 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ESB ने जारी किया कैलेंडर
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
5fb9ed51-6d2
लेकिन एसटी को केवल पांच पद
2522fb2a-0ca
225 पदों में से अनारक्षित के लिए 106 पद
- ईडब्ल्यूएस के लिए 12 पद
- एससी कैटेगरी के लिए 46 पद
- एसटी कैटेगरी के लिए पांच पद
- ओबीसी के लिए 56 पद
एमपी में कैटेगरी के हिसाब से इतना आरक्षण
- अनारक्षित के लिए 27 फीसदी
- ओबीसी के लिए 27 फीसदी
- एसटी के लिए 20 फीसदी
- एससी के लिए 16 फीसदी
- ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी
भर्ती में आईडीए के भी पद
ग्रुप टू सब ग्रुप 4 में भी आया था रोस्टर विवाद
कुल कितने पद, किस कैटेगरी में कितने
- अनारक्षित वर्ग- 381 पद
- ईडब्ल्यूएस- 90 पद
- एसी- 156 पद
- एसटी- 141 पद
- ओबीसी-272 पद
केवल तीन कोड में ही 50 से ज्यादा पद
सरकारी नौकरी की तैयारी करना खेल नहीं
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करना अब केवल पढ़ाई का खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह ESB के 'अजीबोगरीब गणित' को सुलझाने की एक अंतहीन पहेली बन चुका है। राज्य सरकार ढोल पीटकर कहती है कि हमने अनुसूचित जनजाति (ST) को 20% आरक्षण का कवच दिया है, लेकिन जब ग्रुप-3 सब-इंजीनियर भर्ती…
— Dr. Hiralal Alawa (@HIRA_ALAWA) August 19, 2026
ये खबरें भी पढ़ें...
ESB ने कॉमर्स भर्ती परीक्षा का ग्रुप बदला, सिलेबस से लेकर परीक्षा पैटर्न भी बदलने से परेशान अभ्यर्थी
एमपी पुलिस में 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ESB ने जारी किया कैलेंडर
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj