ESB की सब इंजीनियर परीक्षा में पद बढ़ाने सोमवार को भोपाल में अभ्यर्थी उतरेंगे सड़कों पर

Sanjay Gupta | Aug 10, 2024, 17:19 IST
Share
 Engineer Exam Posts protest
Engineer Exam Posts protest

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल की हाल ही में जारी सब इंजीनियर वर्ग 3 परीक्षा की विज्ञप्ति ने उम्मीदवारों को खुश करने की जगह हताश किया हुआ है।

INDORE : कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल की हाल ही में जारी सब इंजीनियर वर्ग 3 परीक्षा की विज्ञप्ति ने उम्मीदवारों को खुश करने की जगह हताश किया हुआ है। बहुत ही कम पदों 283 के लिए यह परीक्षा विज्ञापित कि गई है और इसमें भी 107 पद तो दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित है। कई अहम विभागों मे तो पद ही नहीं है। अब पद बढ़ाने की मांग के साथ यह भोपाल में सोमवार 12 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे।

यह अहम बात कही

आंदोनल के लिए जारी की गई सूचना में अभ्यर्थियों ने अहम बात लिखी है- अगर 2-3 साल और बेरोजगार रहना नहीं चाहते हो तो तो भोपाल चलो।

यह की अभ्यर्थियों ने घोषणा

अभ्यर्थियों ने आंदोलन की सूचना जारी करते हुए कहा कि पीडब्लूयडी और पीएचई विभाग में तो 91 पद है और सभी दिव्यांग के लिए आरक्षित है। अनारक्षित व अन्य एसटी, एसटी, ओबीसी किसी भी वर्ग के लिए कोई पद ही नहीं है। इसके साथ ही प्रमुख विभाग नगरीय प्रशासन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, हाउसिंग बोर्ड में सब इंजीनियर के पद ही नहीं है।

कब करेंगे विरोध प्रदर्शन

अभ्यर्थियों ने द सूत्र को बताया कि 12 अगस्त सोमवार को यह सबी साढ़े दस बजे आरईएस कार्यालय अरेरा हिल्स से आंदोलन शुरू करेंगे। इसके बाद सभी अहम विभागों आरईएस, नगरीय प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, हाउसिंग बोर्ड के सामने जाकर शांति से अपनी मांग रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग एक वेटिंग अभ्यर्थी पद बढ़ाने के लिए निकालेंगे तिरंगा यात्रा, च्वाइस फिलिंग में भी खेल

2383 में से 107 दिव्यांग कोटे में गए

घोषित पदों में से 107 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं। दो अहम विभाग पीडब्ल्यूडी और पीएचई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में ही 91 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं। यहां अनारक्षित से लेकर किसी भी अन्य वर्ग के लिए सब इंजीनियर का पद है ही नहीं।

ि
ि

ऐसा नहीं है कि पद नहीं है, 700 खाली है

ऐसा नहीं है कि शासन स्तर पर पद खाली नहीं है। करीब 700 पद खाली है। नगरीय प्रशासन विभाग में 50 से ज्यादा पद है, पीएचई में 350 से ज्यादा पद रिक्त है, 80 से ज्यादा इसी साल रिटायर हो रह हैं यानी यह संख्या 400 पार हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी में 300 से ज्यादा पद रिक्त है। लेकिन इसके बाद भी इन विभागों से रिक्त पदों की जानकारी ईएसबी को नहीं भेजी गई है। इसके चलते ईएसबी ने इन्हें शामिल नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC 2022 का इंटरव्यू दो महीने में भी तय नहीं, अभी भी असमंजस में आयोग

19 अगस्त से पहले भेजे तो बने काम

उम्मीदवारों ने भोपाल में इस मामले में जहां ईएसबी डायरेक्टर से मुलाकात कर बात रखी तो वहीं विभागों के पास भी जाकर निवेदन किया है कि वह जल्द रिक्त पद भेज दें। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त है. यदि यह रिक्त पद की जानकारी 17 अगस्त तक भेज देंगे तो इसमें संशोधन होगा जिसके अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • सब इंजीनियर परीक्षा
  • Sub Engineer Exam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज