MP में हजारों क्विंटल गेहूं बिना बोए बेचा, फर्जी किसानों को दे दिए 4.82 करोड़

Amresh Kushwaha | Jun 24, 2026, 12:45 IST
Share
Amresh Orignal - 2026-06-24T121258.576
Amresh Orignal - 2026-06-24T121258.576

मध्य प्रदेश में फर्जी किसानों ने दूसरों की जमीन पर पंजीयन कराकर सरकारी केंद्रों पर 18 हजार 388 क्विंटल गेहूं बेच दिया है। EOW जांच के बीच भी 4.82 करोड़ रुपए का भुगतान होता रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश के तीन जिलों में सरकारी गेहूं खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
  • फर्जी किसानों ने दूसरों की जमीन पर पंजीयन कराकर खुद को किसान बताया है।
  • उत्तर प्रदेश से दो हजार रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा और एमपी में 2625 में बेचा है।
  • एमपी के तीन जिलों में कुल 18 हजार 388 क्विंटल गेहूं सरकारी केंद्रों तक पहुंचाया गया।
  • ईओडब्ल्यू जांच के दौरान भी चार करोड़ 82 हजार रुपए का भुगतान होता रहा है।

कैसे हुआ पूरा खेल

मध्य प्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य खरीदी का यह घोटाला एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है। भिंड, मुरैना और राजगढ़ में कुछ लोगों ने फर्जी पंजीयन के जरिए खुद को किसान बताया था। फिर दूसरे प्रदेशों, खासकर उत्तर प्रदेश से गेहूं खरीदकर मध्यप्रदेश के मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर बेच दिया।

मीडिया रिपोर्ट में सामने आया कि करीब 2000 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा गया गेहूं 2625 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर बेचा गया। यानी बिना खेती किए भी प्रति क्विंटल करीब 625 रुपए का सीधा मुनाफा कमाया गया। भिंड के अमहां क्षेत्र में खरीदी शुरू होने से पहले ही यूपी का गेहूं पकड़ा गया था और एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

इसी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने दूसरे केंद्रों पर भी यही खेल दोहराया। तीनों जिलों में कुल 18 हजार 388 क्विंटल गेहूं सरकारी खरीदी केंद्रों तक पहुंच गया।

9ed0ee99-b18
9ed0ee99-b18


EOW जांच के बीच भी भुगतान

आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्ल्यू ने इस मामले में जांच शुरू की। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के दौरान भी फर्जी किसानों को भुगतान होता रहा। तीनों जिलों में कुल चार करोड़ 82 लाख 68 हजार 500 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। संदिग्ध पंजीयन तुरंत ब्लॉक होने चाहिए थे, लेकिन जांच के बीच भी फर्जी किसानों को पैसा मिलता रहा।

e8cc27c9-cc7
e8cc27c9-cc7


मुरैना में सबसे बड़ा घोटाला

मुरैना जिले में 32 फर्जी किसानों ने 10 हजार 556 क्विंटल गेहूं बेचकर दो करोड़ 77 लाख नौ हजार 500 रुपए का भुगतान हासिल किया है। भैंसरोली के शिशुपाल यादव ने रात 11:40 बजे 10.53 हेक्टेयर का पंजीयन कराकर 400 क्विंटल गेहूं बेचा और 10 लाख 50 हजार रुपए लिए हैं। नूराबाद के राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की 10.68 हेक्टेयर जमीन अपने नाम कराई और 410 क्विंटल गेहूं बेचकर 10 लाख 76 हजार रुपए हासिल किए हैं।

भिंड में 23 मामले, 1.83 करोड़ की ठगी

भिंड में 23 किसानों ने छह हजार 972 क्विंटल गेहूं बेचकर दो करोड़ 83 लाख एक हजार 500 रुपए का भुगतान लिया है। लहार के कैलाश नारायण पाठक ने 8.89 हेक्टेयर भूमि दिखाकर 306 क्विंटल गेहूं बेचा और आठ लाख तीन हजार रुपए लिए हैं। अमहां के अलमपुर के राजेश चौहान ने दूसरी जाति के किसान की 9.01 हेक्टेयर जमीन पर पंजीयन कराकर 364 क्विंटल गेहूं बेचा और नौ लाख 55 हजार रुपए हासिल किए।

मछंड की रजनी बघेल के नाम आधा हेक्टेयर जमीन थी, लेकिन पंजीयन 13.33 हेक्टेयर का कराया और 10 लाख 49 हजार रुपए का भुगतान लिया है।

0e88c6dc-7ac
0e88c6dc-7ac


राजगढ़ में सबसे चौंकाने वाला मामला

राजगढ़ में चार किसानों ने 860 क्विंटल गेहूं बेचकर 22 लाख 57 हजार 500 रुपए लिए है। बरखेड़ा के रामबाबू दांगी के पास असल में केवल सवा बीघा जमीन थी, लेकिन रिकॉर्ड में 9.77 हेक्टेयर रकबा दर्ज हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि तहसीलदार ने पंजीयन को असत्यापित करार दिया, इसके बावजूद गेहूं की तुलाई हुई और भुगतान भी जारी हो गया है।

कलेक्टरों ने दिए जांच के आदेश

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि संबंधित तहसीलदार को नोटिस और दोषी पटवारी को निलंबित किया जाएगा। मुरैना के कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने भी जांच की बात कही है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

सागर के वेयरहाउस में गेहूं घोटाला: DSO को हटाया, सहायक अधिकारी निलंबित

गेहूं खरीदी के जख्म भरे नहीं, अब खाद की महंगाई ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

एक के बाद एक खुल रहे गेहूं खरीदी में घोटाले, अब तक 1.35 करोड़ का घोटाला

किसानों से 10 रुपए बोरी, 100 रुपए सिलाई और अलग से गेहूं वसूला, 7 पर FIR

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • भिंड
  • मुरैना
  • सरकारी गेहूं खरीदी
  • कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा
  • ईओडब्ल्यू जांच
  • समर्थन मूल्य
  • भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल