गेहूं खरीदी के जख्म भरे नहीं, अब खाद की महंगाई ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
Ramanand Tiwari | Jun 07, 2026, 23:27 IST
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. गेहूं खरीदी की परेशानियों के बाद खाद की महंगाई ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। इधर डीजल और बीज महंगे होने से खरीफ सीजन में खेती करना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- एनपीके 12-32-16 में 550 रुपए प्रति बोरी बढ़ोतरी हुई।
- एनपीके 16-16-16 का दाम 325 रुपए बढ़ा।
- एनपीके 19-19-19 में सबसे ज्यादा 800 रुपए की बढ़ोतरी।
- पोटाश की कीमत 175 रुपए प्रति बोरी बढ़ गई।
- डीजल, बीज और खाद महंगे होने से खेती की लागत बढ़ी।
अब खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने उनकी चिंता कई गुना बढ़ा दी है। डीजल की महंगाई पहले से खेती की लागत बढ़ा चुकी थी, अब खाद और बीज के बढ़ते दाम किसानों की कमर तोड़ने लगे हैं।
- खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद के दामों में बड़ी बढ़ोतरी।
- एनपीके खाद के रेट में 325 से 800 रुपए प्रति बोरी तक इजाफा।
- पोटाश 175 रुपए प्रति बोरी महंगा हुआ।
- 10 से 12 बैग खाद खरीदने पर किसान पर करीब 5 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ।
खरीफ की तैयारी पर महंगाई का हमला
खाद के नए रेट ने बढ़ाई लागत
mp farmers crisis
एक एकड़ खेती में भी बढ़ गया खर्च
चूंकि एनपीके और पोटाश दोनों महंगे हो चुके हैं, इसलिए प्रति एकड़ लागत सीधे बढ़ेगी। किसानों का कहना है कि पहले डीजल महंगा हुआ, फिर बीजों की कीमत बढ़ी और अब खाद के दामों ने खेती को और महंगा बना दिया है।
सरकारी राहत अधूरी क्यों?
सरकारी दावों और हकीकत में फर्क
अब खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद की महंगाई ने किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सवाल यह है कि यदि लागत लगातार बढ़ती रही तो खेती लाभ का सौदा कैसे बनेगी?
किसानों का दर्द
किसान कल्याण सिंह कुशवाह का कहना है कि गेहूं खरीदी के दौरान भी कई परेशानियां सामने आई थीं। अब खाद की बढ़ी कीमतों ने नई चिंता पैदा कर दी है। खेती करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
किसान एवं अधिवक्ता अजय सिंह कुशवाह का कहना है कि डीजल से लेकर खाद तक हर चीज महंगी हो रही है। ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों के हित में हस्तक्षेप कर राहत देने वाले निर्णय लेने चाहिए।
खेती पहले ही मौसम, बाजार और लागत के दबाव से जूझ रही है। ऐसे समय में खाद की कीमतों में हुई बड़ी बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़े भले संतोषजनक तस्वीर पेश करें, लेकिन खेतों में खड़ा किसान पूछ रहा है कि बढ़ती लागत का बोझ आखिर कब तक उठाएगा?
ये खबरें भी पढ़ें...
उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही पर फूटा प्राध्यापकों का गुस्सा, जुलाई से आंदोलन
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?
राज्यसभा चुनाव: क्या MP में शुरू हो गया ऑपरेशन नंबर गेम? जीतू पटवारी की चेतावनी ने बढ़ाई की हलचल
MP निकाय चुनाव: वोटर लिस्ट में 15 जून तक जुड़वाएं नाम, देंखे शेड्यूल
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari