उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही पर फूटा प्राध्यापकों का गुस्सा, जुलाई से आंदोलन

Ramanand Tiwari | Jun 07, 2026, 23:17 IST
Share
professors-protest-july
professors-protest-july

एमपी में प्रांतीय प्राध्यापक संघ ने सरकार को 30 जून 2026 तक डेडलाइन दी है। संघ ने कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 1 जुलाई से प्रदेशभर के हजारों शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

मध्यप्रदेश में लंबित मांगों पर सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की उदासीनता बढ़ रही है। प्रांतीय प्राध्यापक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेशभर के हजारों शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस फैसले से शिक्षा विभाग और शासन में हलचल बढ़ गई है। संघ का आरोप है कि वर्षों से ज्ञापन और आवेदन दिए गए, लेकिन केवल आश्वासन मिले। विभागीय निष्क्रियता और लचर कार्यप्रणाली के कारण शिक्षक असंतोष में हैं।

काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

प्राध्यापक संघ ने चेतावनी दी है कि एक जुलाई से सभी महाविद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तैयार की गई है। यह रणनीति समय-समय पर लागू की जाएगी।

संघ की प्रमुख मांगों में बैकलॉग सहायक प्राध्यापकों को समय पर पदोन्नति, खेल अधिकारियों और ग्रंथपालों को शिक्षक का दर्जा, लंबित कैरियर प्रोन्नति प्रकरणों का निपटारा, सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान और नियमित परामर्शदात्री समिति की बैठकें शामिल हैं।

प्रांतीय प्राध्यापक संघ ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन प्रदेशव्यापी हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी शासन और उच्च शिक्षा विभाग की होगी।

क्या है प्रमुख मांगें

बैकलॉग सहायक प्राध्यापकों को समयबद्ध पदोन्नति लाभ।
क्रीड़ा अधिकारी एवं ग्रंथपालों को शिक्षक पदनाम और पे-मैट्रिक्स-14।
लंबित कैरियर प्रोन्नति और विभागीय परीक्षाओं का शीघ्र निपटारा।
सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्वों का तत्काल भुगतान।
प्रत्येक तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक।

क्या बोले प्रांतीय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष

प्रांतीय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि 30 जून 2026 तक समाधान नहीं हुआ तो 1 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

छात्रों पर भी पड़ेगा असर

प्रदेशभर के सरकारी महाविद्यालयों में हजारों शिक्षक कार्यरत हैं। यदि आंदोलन शुरू हुआ तो इसका सीधा असर लाखों छात्रों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। जुलाई का महीना नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत का होता है। ऐसे में यह आंदोलन शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

ये भी पढ़ें...

नई ट्रांसफर पॉलिसी: आठ जून से मध्यप्रदेश में शुरू होंगे टीचर्स के तबादले

एमपी के टीचर्स की छुट्टियां 7 जून तक बढ़ीं, 16 जून से खुलेंगे स्कूल

एमपी के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किए आंकड़ें

एमपी में बस किराया बढ़ाने की मांग, संचालक बोले- सालों से झेल रहे घाटा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • सहायक प्राध्यापक
  • आनंद शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा