फेल अभ्यर्थी रातों-रात बने टॉपर, राजस्थान-यूपी के हवाई बोर्ड से 95% अंक लाकर एमपी में पाई सरकारी नौकरी, ऐसे खुली पोल

Aman Vaishnav | Oct 12, 2026, 08:07 IST
Share
शिवपुरी और दतिया में फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी का भंडाफोड़
शिवपुरी और दतिया में फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी का भंडाफोड़

ग्वालियर-चंबल इलाके में ऐसे बोर्डों की मार्कशीट लगाकर सरकारी नौकरी पाने का खेल चल रहा है, जिनका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं है। दतिया और शिवपुरी में भी ऐसी ही फर्जी मार्कशीट पकड़ी गई हैं। शिवपुरी में तो एमपी बोर्ड में फेल हुई महिला फर्जी मार्कशीट लगाकर आंगनबाड़ी सहायिका बन गई।

चंबल में फर्जी मार्कशीट से नौकरी का रैकेट

जानकारी के अनुसार दतिया और शिवपुरी जिले में ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जहां अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ऐसे शिक्षा बोर्डों की 12वीं की मार्कशीट पेश की। दूसरी ओर असल में इनका जमीन पर कोई नामोनिशान तक नहीं है। इन मार्कशीटों में अभ्यर्थियों को 90 से 95 फीसदी तक नंबर दिए गए थे।

हैरानी की बात यह है कि इन फर्जी अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन भी हो गया। जब मामले की शिकायत हुई और जांच बैठी, तब जाकर इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

कैसे काम कर रहा है यह गिरोह?

फर्जी अंकसूची बनाने और बेचने वाला गिरोह पूरे इलाके में एक जैसे तरीके से जालसाजी कर रहा है।

  • फर्जी पोर्टल और नकली पते: गिरोह ने राजस्थान के सूरतगढ़ और यूपी के उन्नाव-लखनऊ के पते दिखाकर फर्जी वेबसाइट्स बना रखी हैं। हकीकत में इन पतों पर कोई स्कूल या बोर्ड मौजूद ही नहीं है।
  • 10 साल तक एक जैसे दस्तखत: दतिया में पकड़ी गई मार्कशीटों में साल 2012 से लेकर 2022 तक एक ही सचिव और परीक्षा नियंत्रक के दस्तखत मिले हैं।
  • फेल अभ्यर्थी बन गए टॉपर: शिवपुरी में जो महिला एमपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गई थी, वह रातों-रात 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बन गई।
  • लोकल दलालों का जाल: दतिया में फर्जी बोर्ड की वेबसाइट पर जो फोन नंबर लिखा था, वह दतिया के ही एक स्थानीय युवक का निकला। इससे साफ है कि स्थानीय दलाल इस नेटवर्क से सीधे जुड़े हुए हैं।
बालाघाट फर्जी डॉक्टर मामला: एक ही नाम, एक ही डिग्री, दो सुनील कुमार, एक असली, एक नकली! | Balaghat Fake Doctor Case: Same Name, Same Degree, Two Sunil Kumars, One Real, One Fake!
असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल
11 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में एक शख्स असली डॉक्टर की डिग्री और पहचान चुराकर 15 साल तक सरकारी नौकरी करता रहा। फर्जी और असली दोनों डॉक्टरों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और कॉलेज की डिग्री बिल्कुल एक जैसी थी। आरोपी ने साल 2009 में नौकरी शुरू की। इसके बाद साल 2023 में प्रमोट होकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर यानी बीएमओ भी बन गया।

शिवपुरी और दतिया के मामलों से समझें फर्जीवाड़े की सच्चाई

शिवपुरी मामला (एमपी बोर्ड में फेल, फर्जी बोर्ड में 95% नंबर)

पोहरी तहसील के अमरगढ़ केंद्र में संजना यादव का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर हुआ था। उसने नौकरी के लिए मुक्त विद्यालय शिक्षा परिषद सूरतगढ़ (राजस्थान) की 12वीं की मार्कशीट जमा की थी। इसमें 95 फीसदी अंक दर्ज थे।

जांच में सामने आया कि संजना उसी साल एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद पता चला कि सूरतगढ़ में ऐसा कोई बोर्ड चलता ही नहीं है।

दतिया मामला (उन्नाव के फर्जी संस्थान से बनाई मार्कशीट)

दतिया में जनपद सदस्य पति व एडवोकेट छोटू गौतम ने फर्जी मार्कशीट की शिकायत की थी। इसके बाद एसटीएफ के एआईजी नवीन कुमार चौधरी के निर्देश पर दतिया कलेक्टर ने जांच कमेटी बनाई। जांच में पाया गया कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत एवं योग शिक्षा संस्थान (उन्नाव/लखनऊ) की ओर से जारी 718 अंकों वाली 12वीं की मार्कशीट पूरी तरह फर्जी थीं। इसके बाद प्रशासन ने संदिग्ध नियुक्तियों को निरस्त कर दिया।

सूरतगढ़ में बोर्ड का कोई वजूद नहीं

जब 90.8 फीसदी अंक लाने वाली अभ्यर्थी रचना धाकड़ के आवेदन पर शक हुआ, तो आरटीआई लगाई गई। इसके बाद राजस्थान के शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की। 15 जून 2026 को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सूरतगढ़ ने अपनी रिपोर्ट दी। इसमें साफ बताया गया कि सूरतगढ़ की सीमा में ‘मुक्त विद्यालय शिक्षा परिषद’ नाम का कोई बोर्ड या संस्था मौजूद ही नहीं है।

शिवपुरी में जुलाई महीने में हटाई गईं सहायिकाएं

फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिवपुरी में तीन महीने तक नौकरी कर चुकी संजना यादव को बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा जुलाई महीने में 6 अन्य सहायिकाओं को भी नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन सहायिकाओं के नाम और विवरण इस प्रकार हैं...

  • संध्या जाटव — रोल नंबर: 10182845 (ग्राम: जरियाखुर्द)
  • पूजा यादव — रोल नंबर: 10175069 (ग्राम: शंकरपुर)
  • सुमनलता यादव — रोल नंबर: 10182701 (ग्राम: बेहरदा)
  • भारती यादव — रोल नंबर: 10183007 (ग्राम: श्रीपुरा)
  • मंजू यादव — रोल नंबर: 10182755 (ग्राम: भिलौड़ी)
  • निशा शर्मा — रोल नंबर: 10182863 (ग्राम: अतवेई)

एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने वाली महिलाओं को तो हटा दिया गया। लेकिन फर्जी दस्तावेज बनाने और बेचने वाले दलालों पर पुलिस कार्रवाई कब होगी?

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) धीरेंद्र जादौन ने बताया कि जांच में अंकसूचियां फर्जी पाई गई हैं। इसके बाद परियोजना अधिकारी स्तर पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके स्तर तक नहीं पहुंचा है। इसलिए अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। एसडीएम और परियोजना अधिकारी स्तर पर एफआईआर कराने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल विभाग का काम नियुक्तियां रद्द करना था, जो कर दिया गया है।
Tags:
  • चंबल में फर्जी मार्कशीट से नौकरी का रैकेट
  • फर्जी अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन
  • फर्जी अंकसूची
  • फेल अभ्यर्थी बन गए टॉपर
  • एमपी बोर्ड की परीक्षा
  • फर्जी संस्थान से बनाई मार्कशीट
  • राजस्थान के शिक्षा विभाग
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
मध्यप्रदेश सरकार ने अपनाया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो, 45 दिन में ईमेल नहीं किया तो अकाउंट होगा इनएक्टिव

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश सरकार ने अपनाया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो, 45 दिन में ईमेल नहीं किया तो अकाउंट होगा इनएक्टिव
मध्य भारत में मौसम के तीन रंग: MP में रातें होंगी ठंडी, CG में आंधी-बारिश और राजस्थान में छाएंगे बादल!

By Amresh Kushwaha

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की इस एक कथा में छिपा है सफलता का महामंत्र, जानें शुभ रंग, भोग और पूजन सामग्री

By Kaushiki