एमपी के लोगों ने जितना कमाया, उसी शान से उड़ाया भी, RBI की रिपोर्ट में खुलासा

Aman Vaishnav | Jan 24, 2026, 11:35 IST
Share
mp falls savings income exceeds expenses
mp falls savings income exceeds expenses

मध्य प्रदेश में लोग अपनी आमदनी का बहुत कम हिस्सा बचा पा रहे हैं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की बचत देश की कुल बचत में बहुत कम है। एमपी की प्रति व्यक्ति आय भी देश के औसत से कम है।

News In Short

  • एमपी की कुल बचत देश की कुल बचत में केवल 2.87% का योगदान है।
  • राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1.52 लाख रुपए है, जो देश के औसत से कम है।
  • कई जिलों में बैंकों का सीडी रेशियो 116 तक पहुंच गया है।
  • महंगाई और कम आय के कारण लोग बचत करने में असमर्थ हैं।
  • रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल रीजन की बचत में एमपी का योगदान 13.2% है।

News In Detail

बचत के मामले में फिसला एमपी

मध्य प्रदेश को लेकर RBI की एक रिपोर्ट सामने आई है जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देगी। एमपी के लोग अपनी आमदनी का बहुत कम हिस्सा बचा पा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि लोग जो कमाते हैं उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं।

रिजर्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि देश की कुल आबादी में करीब 6% हिस्सा रखने वाला एमपी, देश की कुल बचत में केवल 2.87% का योगदान दे पा रहा है। इस मामले में एमपी दसवें स्थान पर है।

यह रिपोर्ट हाल ही में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के सामने पेश की गई थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय सालाना केवल 1.52 लाख रुपए है, जबकि देशभर में यह 2.05 लाख रुपए है।

मध्य प्रदेश जमा-खर्च के मुख्य आंकड़े

  • 12.58 लाख करोड़: मध्य प्रदेश के बैंकों में कुल राशि।
  • 6.78 लाख करोड़: कुल जमा राशि।
  • 5.80 लाख करोड़: दिया गया कुल कर्ज।
देश की बचत में टॉप-10 हिस्सेदारी वाले राज्य
राज्यबचत (%)राज्यबचत (%)
महाराष्ट्र22.32%गुजरात5.43%
दिल्ली8.83%प. बंगाल5.22%
उत्तर प्रदेश8.14%हरियाणा3.79%
कर्नाटक8.05%राजस्थान3.16%
तमिलनाडु6.24%मप्र (MP)2.87%

MP की स्थिति, जमा से ज्यादा कर्ज

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बैंकों ने जमा राशि से ज्यादा कर्ज बांटा है। आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, खरगोन, रतलाम, अशोकनगर, देवास, हरदा, झाबुआ, विदिशा, सीहोर और धार जिलों में बैंकों का सीडी रेशियो 116 रहा है। इसका मतलब है कि यहां बैंकों ने 100 रुपए जमा होने पर 116 रुपए तक कर्ज दिया। खासतौर पर ये कर्ज कृषि कार्यों के लिए दिया गया है।

महंगाई और कम आमदनी

जनता की बचत किसी राज्य की आर्थिक मजबूती का संकेत होती है। इस रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक स्थिति के दो अहम पहलू सामने आते हैं। पहला, यहां की जरूरी सेवाएं और चीजें बाकी जगहों से महंगी हैं। इससे लोग बचत नहीं कर पा रहे हैं। दूसरा, लोगों की आमदनी भी कम है। - प्रो. कन्हैया आहूजा, एचओडी, स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, डीएवीवी, इंदौर

बचत में सेंट्रल रीजन की हिस्सेदारी

रिजर्व बैंक ने राज्यों को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर ये आंकड़े तैयार किए हैं। बैंकों में सबसे ज्यादा जमा वेस्टर्न रीजन में है। इसका हिस्सा 30.09% है। इसमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और दादरा नगर हवेली शामिल हैं।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ सेंट्रल रीजन में आता है। इनका बचत में हिस्सा 13.2% है। हालांकि, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत है। साथ ही, हम विजन 2047 की दिशा में काम कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: एमपी में बदलेंगे पेंशन के नियम, माता-पिता की मौत के बाद बड़ी संतान होगी हकदार एमपी में पदोन्नति के बाद IPS अधिकारियों के तबादलों पर मंथन तेज देशभर में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंक, आज ही निपटाएं काम Bank Holiday: 4 दिन बैंक लगातार रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें ये काम
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य सरकार
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • रिजर्व बैंक
  • प्रति व्यक्ति आय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा