इंदौर के एमवाय अस्पताल में मोटापा क्लिनिक शुरू, मोटापे से मुक्ति दिलाएगी फ्री सर्जरी

मध्‍य प्रदेश के इंदौर के एमवाय अस्पताल में प्रदेश का पहला सरकारी मोटापा क्लिनिक खुला है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक की बेरियेट्रिक सर्जरी अब मुफ्त होगी।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
obesity clinic indore my hospital free treatment

News In Short

  • मध्य प्रदेश के सरकारी सेक्टर में पहली बार बेरियेट्रिक क्लिनिक की शुरुआत हुई।
  • निजी अस्पतालों में होने वाला 4-5 लाख का खर्च अब शून्य होगा।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मिलेगा मुफ्त इलाज।
  • MP में करीब 20% से अधिक आबादी मोटापे की चपेट में हैं, जिसके लिए यह क्लिनिक वरदान बनेगा।

News In Detail

Indore. मध्य प्रदेश के आर्थिक केंद्र इंदौर से सेहत से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में 23 फरवरी सोमवार से बेरियेट्रिक (मोटापा) और मेटाबोलिक क्लिनिक की शुरुआत कर दी गई है। सरकारी क्षेत्र में यह प्रदेश की पहली ऐसी सुविधा है, जहां मोटापे से जूझ रहे मरीजों को अब निजी अस्पतालों के महंगे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

प्राइवेट अस्पतालों की फीस से मिलेगी मुक्ति

अक्सर मोटापे की सर्जरी का नाम आते ही मध्यमवर्गीय परिवारों के पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि निजी अस्पतालों में इसका खर्च 4 से 5 लाख रुपए तक आता है। अब एमवाय अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का इलाज यहां बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।

बदलती जीवनशैली से बढ़ता है मोटापा

मोटापा अब केवल खूबसूरती का मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। मध्य प्रदेश में करीब 20% से 22% वयस्क मोटापे की श्रेणी में आते हैं। यह खुलासा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) की रिपोर्ट में हुआ है।

 एक्सपर्ट्स का कहना है कि, गलत खान-पान और फिजीकल एक्टीविटी न होने से डायबिटीज और High Blood Pressure जैसी बीमारियां घर कर रही हैं। यह क्लिनिक इन बीमारियों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

The Dangers of Being Obese: Nidal Hasan, MD: Endocrinologist

मोटापे से क्या-क्या हो सकता है

  • डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा बढ़ाता है।
  • हार्ट और जोड़ों की बीमारियों की वजह।
  • जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख कारण।

मरीजों की का क्या कहना है?

इस क्लिनिक की सफलता के जीते-जागते उदाहरण भी सामने आने लगे हैं। खजराना की रहने वाली 30 वर्षीय गुल अफशां ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका वजन 120 किलोग्राम से घटकर डेढ़ महीने में 97 किलोग्राम रह गया। इससे उन्हें डायबिटीज में काफी आराम मिला है। वहीं सुषमा भिलवारे का अनुभव भी इन्स्पायरिंग है। उनका वजन 103 किलोग्राम से गिरकर 70 किलोग्राम पर आ गया है, जिससे उनकी बीपी की समस्या काफी हद तक सुधर गई है।

एक ही जगह पर पूरा इलाज

अब मरीजों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इंदौर एमवाय अस्पताल के इस विशेष क्लिनिक में मरीजों की प्रारंभिक जांच, एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर सटीक इलाज मिल सकेगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

  • मुफ्त जांच और काउंसलिंग।
  • बेरियेट्रिक सर्जरी की सुविधा।
  • आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज।
  • एक ही स्थान पर संपूर्ण उपचार।

ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली लक्ष्मी योजना की कड़वी सच्चाई: 20% लाड़लियों को पूरी राशि, 80% बीच में छोड़ रही पढ़ाई

विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा

MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन, विभागवार बजट पर होगी चर्चा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत का मामला, विधानसभा में गरम बहस

आयुष्मान भारत योजना आयुष्मान कार्ड my hospital मोटापा एमवाय अस्पताल इंदौर एमवाय अस्पताल
Advertisment