राज्यपाल ने किया MP के पहले रिवरफ्रंट का उद्घाटन, ये हैं खासियतें

Dolly patil | Nov 10, 2024, 10:49 IST
Share
रिवर फ्रंट
रिवर फ्रंट

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने बीहर नदी के किनारे बनाए गए प्रदेश के पहले रिवरफ्रंट का उद्घाटन किया। इसे बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से रिवरफ्रंट का निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रीवा में बीहर नदी के किनारे बनाए गए प्रदेश के पहले रिवरफ्रंट का उद्घाटन किया। इसे बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से रिवरफ्रंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे पंचमठ धाम पहुंचे और शिव मंदिर में पूजा की। बता दें कि इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।

रीवा डीएम ने विधायक अभय मिश्रा पर लगया 2 करोड़ का जुर्माना, होगी वसूली

25 करोड़ की लागत से बना रिवर फ्रंट

MANGU BHAI PATEL
MANGU BHAI PATEL

बीहर नदी में बाबा घाट से लेकर कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बाई का रिवरफ्रंट बनाया गया है। यह पहले चरण का कार्य है। दूसरे चरण में नदी के दूसरे हिस्से में कार्य कराया जाएगा। 25 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रदेश का पहला रिवरफ्रंट है। इसमें ग्रेविटी वॉल, पाथवे, ग्रीन-टी एरिया का निर्माण किया गया है। इसी के साथ उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद और गोमती रिवरफ्रंट ( लखनऊ ) के बाद बीहर रिवरफ्रंट रीवा की पहचान स्थापित होगी।

देश का तीसरा सुंदर रिवरफ्रंट

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने दावा किया था कि इसे देश का तीसरा सुंदर रिवरफ्रंट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसके पहले गुजरात के साबरमती नदी और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी पर बेहतर रिवरफ्रंट बने हैं। इनके बाद रीवा के बीहर नदी का ही रिवरफ्रंट आकर्षक होगा।

रिवरफ्रंट की खासियतें

बीहर नदी के किनारे रीवा में बनाए जा रहे रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की खासियतों में कई आकर्षक सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का उद्देश्य रखती हैं। इस प्रोजेक्ट में नदी के दोनों किनारों पर सुंदर ग्रेविटी वॉल का निर्माण किया गया है। साथ ही वहां पाथवे, हरित क्षेत्र, एम्फी थिएटर, पार्किंग जोन, और फूड प्लाजा जैसी सुविधाएं होंगी। यह स्थान स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए आरामदायक और आकर्षक बनाया है।

Thesootr links

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • Governor MANGU BHAI PATEL
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल
  • बीहर नदी
  • Madhya Pradesh news hindi
  • Madhy Pradesh
  • उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
  • रीवा
  • बीहर रिवर फ्रंट
  • रिवर फ्रंट
  • Bihar River
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज