CWC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस कारण एमपी में आ रही बाढ़

thesootr Desk | Jul 19, 2026, 16:20 IST
Share
अब बाढ़ वाला एमपी
अब बाढ़ वाला एमपी

जलवायु परिवर्तन का असर एमपी में दिखाई देने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की Flood Forecasting and Warning Network Performance Appraisal Report की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। कि MP उन राज्यों में आ गया है। जहां पिछले 6 सालों में बाढ़ की घटनाएं हुई है।

दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही है। एमपी भी इसके दुष्परिणामों से अछूता नहीं है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) की Flood Forecasting and Warning Network Performance Appraisal Report 2025 की रिपोर्ट में ये दावा किया है। कि MP उन राज्यों की सूची में आ गया है। जहां पिछले 6 सालों में अत्यधिक बाढ़ की घटनाएं हुई है। पहले एमपी बाढ़-प्रभावित नहीं माना जाता था, लेकिन बदलते मौसम के कारण स्थिति बदल रही है।

madhya pradesh flood risk infographic
madhya pradesh flood risk infographic

रिपोर्ट की मुख्य बातें

  • जलवायु परिवर्तन के कारण एमपी में बढ़ा बाढ़ का खतरा ।
  • बीतें 6 वर्षों से बढ़ी बाढ़ की घटनाएं।
  • सबसे संवेदनशील क्षेत्र में शामिल हुए मंडला और नर्मदापुरम आएं।
  • राज्य में CWC के 14 फ्लड फोरकास्टिंग स्टेशन सक्रिय।
  • भोपाल में फ्लड मॉडलिंग सेंटर रियल-टाइम डेटा पर बाढ़ का पूर्वानुमान होता है तैयार ।

नर्मदा किनारे होती सबसे अधिक निगरानी

रिपोर्ट की मानें तो मंडला और नर्मदापुरम नर्मदा नदी पर स्थित राज्य के दो प्रमुख लेवल फ्लड फोरकास्टिंग स्टेशन हैं। हाल के वर्षों में इन दोनों क्षेत्रों में बाढ़ का पैटर्न एक जैसा रहा है और यहीं से नदी के जलस्तर की निगरानी की जाती है।

मध्य प्रदेश में CWC के 14 फ्लड फोरकास्टिंग स्टेशन

  • राज्य में केंद्रीय जल आयोग के कुल 14 फ्लड फोरकास्टिंग स्टेशन संचालित हैं।
  • 2 लेवल फोरकास्टिंग स्टेशन – मंडला और नर्मदापुरम
  • 12 रिजर्वायर इनफ्लो फोरकास्टिंग स्टेशन – प्रमुख बांधों के लिए

भोपाल में बना है फ्लड मॉडलिंग सेंटर

भोपाल में केंद्रीय जल आयोग के 27 फ्लड मॉडलिंग सेंटरों में से एक स्थापित है। जो केंद्र रियल-टाइम हाइड्रोलॉजिकल और मौसम संबंधी आंकड़ों के आधार पर बाढ़ की भविष्यवाणी करता है।

2025 में कहां आई सबसे बड़ी बाढ़?

वर्ष 2025 में सबसे गंभीर बाढ़ की घटनाएं असम, बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में दर्ज की गईं। हालांकि, एमपी को उन राज्यों में शामिल किया गया है जहां अब अत्यधिक बाढ़ की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें...

नीट यूजी परीक्षा में एमपी का बढ़ा मान: इंदौर के आराध्य, जबलपुर के आर्यमन बने टॉपर

एमपी में सड़क हादसे में 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा

न कंप्यूटर, न इंटरनेट और न ही ढंग की व्यवस्था, कैसे एआई सीखेंगे एमपी के छात्र?

एमपी में टीईटी पास शिक्षकों को ही मिलेगा प्रमोशन

Tags:
  • MP
  • बाढ़
  • जलवायु परिवर्तन
  • CWC
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा