MP Forest Guard Recruitment: लिखित परीक्षा पास करने वालों के लिए अपडेट, फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी

Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2026, 11:33 IST
Share
mp forest guard recruitment
mp forest guard recruitment

मध्य प्रदेश वन विभाग ने वनरक्षक भर्ती के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन मंडल की लिखित परीक्षा पास करने वाले 5,935 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक माप परीक्षण और पैदल चाल परीक्षण 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

मध्य प्रदेश वन विभाग ने 5 हजार 935 वनरक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट और पैदल चाल परीक्षण 23 से 25 अक्टूबर तक होगा।

यह प्रक्रिया प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में आयोजित की जाएगी। जिन जिलों में 200 से ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां टेस्ट तीन दिन तक चलेगा। इनमें छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सागर और शिवपुरी जिले शामिल हैं। इन जिलों में 23, 24 और 25 अक्टूबर को परीक्षण होगा।

वहीं अन्य जिलों में भर्ती प्रक्रिया 23 और 24 अक्टूबर को पूरी कर ली जाएगी। नए बने जिलों के उम्मीदवारों को अपने पुराने जिले में ही टेस्ट देना होगा।

इन जिलों के उम्मीदवारों का यहां होगा टेस्ट

मऊगंज और आगर मालवा में अलग वनमंडल नहीं होने के कारण यहां के उम्मीदवारों का परीक्षण दूसरे जिलों में होगा।

  • मऊगंज के उम्मीदवारों का टेस्ट रीवा में होगा।
  • आगर मालवा के उम्मीदवारों का टेस्ट शाजापुर में होगा।
  • पांढुर्णा के उम्मीदवारों का टेस्ट छिंदवाड़ा वनमंडल में होगा।

टेस्ट से पहले होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

वन रक्षक भर्ती एमपी केसभी उम्मीदवारों का पहले बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक माप और पैदल चाल परीक्षण होगा।

अगर किसी उम्मीदवार को अपनी हाइट या चेस्ट माप को लेकर आपत्ति है, तो वह मौके पर ही अपील कर सकता है। इसके लिए डॉक्टरों की अपील समिति बनाई जाएगी। समिति का फैसला अंतिम माना जाएगा।

पुरुषों को 25 किमी और महिलाओं को 14 किमी चलना होगा

वनरक्षक भर्ती के शारीरिक परीक्षण में पैदल चाल भी जरूरी होगी।

  • पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर चलना होगा।

गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए नियम

यदि कोई महिला उम्मीदवार परीक्षण के दौरान 12 सप्ताह या उससे अधिक की गर्भवती पाई जाती है, तो उसे प्रसव तक अस्थायी रूप से अनुपयुक्त घोषित किया जाएगा।

डिलीवरी के 6 सप्ताह बाद डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करने पर उसका शारीरिक परीक्षण दोबारा कराया जाएगा।

FAQ

  1. Q1. MP वनरक्षक भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया कब होगी?
    Ans: MP वनरक्षक भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक माप परीक्षण और पैदल चाल परीक्षण होगा।
  2. Q2. MP वनरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट किन जिलों में होगा?
    Ans: टेस्ट प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में होगा। छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सागर और शिवपुरी जैसे जिलों में यह प्रक्रिया तीन दिन चलेगी।
  3. Q3. MP वनरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट में कितने उम्मीदवार शामिल होंगे?
    Ans: कर्मचारी चयन मंडल की लिखित परीक्षा पास करने वाले 5,935 उम्मीदवार दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानें सैलरी

वन विभाग में प्रमोशन,दस साल बाद एकसाथ प्रमोट हुए 4506 अधिकारी-कर्मचारी

उज्जैन में युवा धर्म संसद: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म जीवन का अनुशासन है

भोपाल के मैरियट होटल की लिफ्ट में फंसी ACS की पत्नी, 20 मिनट चला रेस्क्यू, मचा हड़कंप



Tags:
  • मध्य प्रदेश वन विभाग
  • वनरक्षक भर्ती
  • फिजिकल टेस्ट
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • वन रक्षक भर्ती एमपी
जेलों में भर्ती की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, DGP और DG जेल से पूछा कब भरेंगे पद, पथर्रा की सुरक्षा में देरी पर भी मांगा जवाब

By VINAY VERMA

जेलों में भर्ती की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, DGP और DG जेल से पूछा कब भरेंगे पद, पथर्रा की सुरक्षा में देरी पर भी मांगा जवाब
जवान हो गई है, चल घुमाकर लाता हूं... छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज

By Harrison Masih

जवान हो गई है, चल घुमाकर लाता हूं... छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज
PCCF-HoFF चयन समिति की बैठक से पहले विवाद, मुख्य दावेदार पीके उपाध्याय के खिलाफ ACB में शिकायत दर्ज

By Jageshwar Prasad

PCCF-HoFF चयन समिति की बैठक से पहले विवाद, मुख्य दावेदार पीके उपाध्याय के खिलाफ ACB में शिकायत दर्ज
38 साल की उम्र पार, फिर भी दे सकेंगे परीक्षा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती में दी अंतरिम राहत

By Neel Tiwari

38 साल की उम्र पार, फिर भी दे सकेंगे परीक्षा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती में दी अंतरिम राहत
बस्तर के खनिज पर किसका अधिकार? NMDC से मांगा पाई-पाई का हिसाब, स्थानीय युवाओं और प्रभावितों के अधिकारों पर बड़ा सवाल!

By Umeshwari Baghel

बस्तर के खनिज पर किसका अधिकार? NMDC से मांगा पाई-पाई का हिसाब, स्थानीय युवाओं और प्रभावितों के अधिकारों पर बड़ा सवाल!
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी
हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच

By Sanjay Gupta

हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच