राजा भैया के पिता पुलिस में, बेटे ने जेल प्रहरी एग्जाम में किया टॉप

Atul Dwivedi | Jan 04, 2025, 12:40 IST
Share
thesootr
thesootr

द सूत्र की टीम जब जेल प्रहरी वन रक्षक परीक्षा के टॉपर राजा भैया प्रजापति के घर पहुंची तो राजा भैया के बारे में जानकारी जुटाई, और काफी हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं।

मध्यप्रदेश में हुई जेल प्रहरी वन रक्षक परीक्षा काफी चर्चा में है। परीक्षा में टॉप करने वाले सतना के राजा भैया प्रजापति 100 में से 101.66 नंबर लेकर आए हैं। शुरू से ही टॉपर्स और वन रक्षक जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट विवादों में है। द सूत्र की टीम ने जब टॉपर राजा भैया प्रजापति के बारे में जानकारी जुटाई तो काफी हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि राजा भैया प्रजापति 8 साल पहले ही पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

कौन है राजा भैया प्रजापति

राजा भैया प्रजापति सतना के नागौद के रहने वाले हैं। द सूत्र की टीम जब राजा भैया के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। आस पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वो कई दिनों से गायब हैं। माना यही जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से ही राजा भैया और उनका परिवार गायब है। राजा भैया प्रजापति के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई तो ये भी साफ हुआ कि वो खेती बाड़ी करते हैं। पढ़ाई 8 साल पहले ही छोड़ चुके हैं। इसके बाद द सूत्र की टीम उस स्कूल में भी गई जहां राजा भैया प्रजापति का एग्जाम हुआ था। स्कूल का नाम मां मीरा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल है। स्कूल जाकर पता चला कि स्कूल की छुट्टियां चल रही है। वहां ऐसा कोई नहीं मिला जिससे सवाल पूछा जा सके।

राजा भैया का घर

thesootr
thesootr


thesootr
thesootr


स्कूल जहां सेंटर था

thesootr
thesootr


द सूत्र ने राजा भैया को किया था फोन

द सूत्र की टीम के पास राजा भैया और उनके भाई संदीप प्रजापति का मोबाइल नंबर भी है। हमारी टीम ने पहले राजा भैया के मोबाइल नंबर 7974648** पर कॉल किया। फोन उठाने के बाद जब बताया गया कि हम द सूत्र से बात कर रहे हैं तो फोन रॉन्ग नंबर बोलकर काट दिया गया। इसके बाद द सूत्र की टीम ने राजा भैया प्रजापति के भाई संदीप को फोन किया। संदीप का मोबाइल नंबर 7999872** है। फोन पर सामने से कहा गया कि वो संदीप ही बोल रहे हैं। लेकिन जब उनसे राजा भैया का जिक्र किया गया तो उन्होंने भी फोन काट दिया।

thesootr
thesootr


thesootr
thesootr


पुलिस विभाग में है राजा भैया के पिता

द सूत्र की टीम ने जब राजा भैया प्रजापति के बारे में और जानकारी जुटाई तो ये भी साफ हुआ कि राजा भैया के पिता पुलिस विभाग में है। राजा भैया के पिता का नाम राममिलन प्रजापति है। कुछ लोगों का कहना है कि वो पुलिस विभाग में एसआई हैं। फिलहाल राममिलन प्रजापति कहां पोस्टेड हैं इसे लेकर जानकारी साफ नहीं हो पाई है। अब इसे राजा भैया कि मेहनत कहें या कुछ और कि राजा भैया ने टॉप भी जेल प्रहरी एग्जाम में किया, जो पुलिस विभाग का हिस्सा है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल ईएसबी ने 2023 में जेल प्रहरी वन रक्षक परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा का रिजल्ट 2024 खत्म होते होते जारी किया गया। जब रिजल्ट जारी हुआ तो सतना के राजा भैया प्रजापति को 100 में से 101.66 नंबर मिले और उन्होंने टॉप किया। इसके बाद से ही परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल खड़े होने लगे। राजा भैया प्रजापति के दूसरे एग्जाम की मार्कशीट भी सामने आई जिसमें वो फेल हुए थे। राजा भैया वन रक्षक में फेल थे। पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में भी फेल थे। जबकि जानकारों का कहना है कि वन रक्षक परीक्षा का पेपर जेल प्रहरी के पेपर से सरल था। इसके बाद से ही इस पूरी परीक्षा और इसके रिजल्ट पर सवाल उठने लगे। हंगामा और तब बढ़ा जब राजा भैया और बाकि टॉपर्स आज तक किसी के सामने नहीं आए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजा भैया
  • MPESB MP Jail Prahari Result
  • jail prahari exam
  • जेल प्रहरी
  • जेल प्रहरी रिजल्ट
  • esb jail prahari result
  • mp jail prahari ghotaala
  • जेल प्रहरी वन रक्षक टॉपर राजा भैया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर