पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने SIR को बताया चुनाव आयोग की देश बांटने की प्रक्रिया

Sanjay Gupta | Oct 31, 2025, 12:57 IST
Share
mp-former-cm-digvijay-singh-sir-process-election-commission-controversy
mp-former-cm-digvijay-singh-sir-process-election-commission-controversy

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग बीजेपी के इशारे पर देश को बांटने की प्रक्रिया चला रहा है।

INDORE. भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के बाद मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरी प्रक्रिया को उन्होंने देश को बांटने वाली बताया है।

साथ ही आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग यह सब कुछ बीजेपी के कहने पर कर रही है। वहीं, बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि 14 नवंबर का इंतजार कीजिए।

यह बोले दिग्गी

शुक्रवार, 31 अक्टूबर को इंदौर में आए दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने चर्चा में कहा कि नागरिकों को आज एसआईआर में प्रमाणपत्र देना पड़ रहा है कि वे देश के नागरिक हैं या नहीं। यह चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार ही नहीं है। उसकी जवाबदेही है कि देश के हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, लेकिन वह तो सभी से नागरिकता का प्रमाणपत्र मांग रहा है। यह देश के लोगों को बांटने की प्रक्रिया की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर रेलवे एसपी IPS पद्म विलोचन शुक्ला बाल-बाल बचे, बायपास पर ट्राले ने कार को टक्कर मारी

बीजेपी के कहने पर कर रही पक्षपात

सिंह ने कहा कि इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि संवैधानिक संस्था, जिस पर लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। वह घोर रूप से पक्षपात करके बीजेपी के कहने पर काम कर रही है।

जब भी एसआईआर की बात आती है तो बीजेपी कहती है कि घुसपैठियों को बाहर करो। सत्ता में 11 साल से तो बीजेपी है, फिर कहां से आ गए घुसपैठिए? बिहार में एक भी नाम नहीं आया, कोई आपत्ति बीजेपी ने नहीं लगाई।

कहां से आ गए घुसपैठिए? हर चीज को बीजेपी हिंदू-मुसलमान बना देती है। यह प्रक्रिया संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकारों का हनन है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन

सरदार पटेल व इंदिरा के योगदान याद किया

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। सिंह ने दोनों के कामों और योगदान पर कहा कि सरदार पटेल वह व्यक्ति थे जिन्होंने किसानों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संगठित किया था।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम जो देश का भौगोलिक नक्शा देख रहे हैं, उसका श्रेय उन्हें जाता है। इंदिरा जी ने पाकिस्तान जो दंभ भरता था, उसमें से बांग्लादेश को अलग कर उसके टुकड़े किए।

ये खबर भी पढ़िए...कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड : दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, दवा कंपनियों से लिया 945 करोड़ रुपए चंदा

ये खबर भी पढ़िए...MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, विधायक पुत्र एकलव्य पर कार्रवाई की मांग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • दिग्विजय सिंह
  • बीजेपी
  • चुनाव आयोग
  • इंदिरा गांधी
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • एसआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा