एमपी में छात्राओं को सैनिटरी पैड के लिए मिले 300 रुपए, सीएम ने किए 55 करोड़ ट्रांसफर, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 15:02 IST
Share
एक बेटी दस बेटों के बराबर
एक बेटी दस बेटों के बराबर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के लिए 55.11 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की, जो सैनिटरी पैड खरीदने के लिए दी गई है। मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav )ने रवीन्द्र भवन में आयोजित एक समारोह में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के लिए 55.11 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। छात्राओं को यह राशि सैनिटरी पैड ( Sanitary Pads )खरीदने के लिए प्रदान की गई है। मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

ये खबर भी पढ़िए...ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ विवेक सागर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखिए तस्वीरें...

एमपी के विकास में बेटियों का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेटी दस बेटों के बराबर होती है। प्रदेश में 4.50 करोड़ बहनें हैं जो अब 33% आरक्षण के कारण वे विधायक, संसद, मंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगी।

मध्य प्रदेश में सावन का पर्व विशेष महत्व रखता है, जहां न तूफान आते हैं न सूखा पड़ता है। देश का दिल मध्यप्रदेश इन सबसे आबाद है। इसमें यहां की बेटियों का बड़ा योगदान है। जिन्हें रक्षाबंधन पर सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत में उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह के साथ सीएम ने दीप प्रज्जवलित कर की।
कार्यक्रम की शुरुआत में उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह के साथ सीएम ने दीप प्रज्जवलित कर की।

ये खबर भी पढ़िए...गोली मारकर बाघ की हत्या, खाल, नाखून और दांत ले गए शिकारी

पाठ्यक्रम में सिर्फ सिलेबस तक सीमित नहीं रहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, रानी दुर्गावती को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 51 लड़ाइयां लड़ीं और सभी जीतीं। उन्होंने अकबर की सेना को तीन बार हराया और अपने आखिरी युद्ध में वीरता से लड़ते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

अहिल्या बाई की वीरता और सामाजिक कार्यों की कहानियां भी प्रसिद्ध हैं। हमें अपने पाठ्यक्रम में सिर्फ सिलेबस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें सीता और गीता जैसी महान महिलाओं के जीवन को अपनाने की जरूरत है।

MP CM Mohan Yadav Speech Update; Students Sanitary Pads | Raksha Bandhan |  MP में सैनिटरी पैड के लिए मिले 300-300 रुपए: सीएम ने छात्राओं के खातों में  57 करोड़ ट्रांसफर किए,
MP CM Mohan Yadav Speech Update; Students Sanitary Pads | Raksha Bandhan | MP में सैनिटरी पैड के लिए मिले 300-300 रुपए: सीएम ने छात्राओं के खातों में 57 करोड़ ट्रांसफर किए,

ये खबर भी पढ़िए...ESB की परीक्षा में हर पेपर कोड की अलग फीस, शिवराज सरकार के समय सिंगल फीस स्कीम भी खत्म

छात्राओं में उड़ान भरने की क्षमता

उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यावहारिक दृष्टिकोण रखते हैं और छात्रों के कौशल विकास पर जोर देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्राओं में उड़ान भरने की क्षमता होती है और सरकार ने सीएम राइज स्कूल और पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है ताकि वे गुणवत्ता के केंद्र बन सकें। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा में अग्रणी राज्य है, जिसका ग्रॉस एनरोलमेंट रेट (GER) 50 पॉइंट से अधिक है, और केवल महाराष्ट्र ही थोड़ा आगे है।

ये खबर भी पढ़िए...Guna Plane Crash : गुना में टू सीटर प्लेन- 152 दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट घायल

सीएम ने किया मेधावी छात्राओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने मेरिट लिस्ट में शीर्ष पर आने वाली छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी संबोधित किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • sanitary pads
  • सैनिटरी पैड
  • एमपी के सीएम मोहन यादव
  • CM मोहन यादव
  • Free Sanitary Pads
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
  • सैनिटरी पैड के लिए मिले 300 रुपए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती