MP बनेगा ग्लोबल टेक्सटाइल हब, करोड़ों के निवेश को मंजूरी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Amresh Kushwaha | Feb 17, 2026, 12:14 IST
Share
mp global textile hub investment jobs pm mitra park
mp global textile hub investment jobs pm mitra park

मध्यप्रदेश के धार जिले में भैंसोला पीएम मित्रा पार्क बन रहा है, जो कपड़ा बाजार का नया केंद्र बनेगा। यहां सात हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस पार्क से 55 हजार से ज्यादा नौकरियों का अवसर मिलेगा।

मध्यप्रदेश अब सिर्फ खेती और पर्यटन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ये अब दुनिया के कपड़ों का हब बनने की ओर बढ़ रहा है। बदनावर के भैंसोला में बने पीएम मित्रा पार्क (PM MITRA Park) से राज्य के औद्योगिक इतिहास में एक नया दौर शुरू हो रहा है।

हाल ही में इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 13 बड़ी कंपनियों को करीब 320 एकड़ जमीन दी गई है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है।

निवेश की नई लहर के साथ रोजगार की बहार

MPIDC ( Madhya Pradesh Industrial Development Corporation) यानी मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक हिमांशु प्रजापति के अनुसार, इन 13 कंपनियों ने मिलकर सात हजार 500 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। सबसे राहत की बात यह है कि इस भारी-भरकम निवेश से क्षेत्र के 16 हजार से ज्यादा युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। कंपनियों के साथ एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI)* साइन हो चुके हैं। अब जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

भीलोसा इंडस्ट्रीज करेगा करोड़ों का निवेश

इस निवेश के दूसरे दौर में सबसे बड़ी खिलाड़ी भीलोसा इंडस्ट्रीज बनकर उभरी है। कंपनी ने अकेले चार हजार 500 करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया है। इसके लिए उन्हें 200 एकड़ जमीन की मांग पर सहमति मिल गई है। अकेले इस एक प्रोजेक्ट से ही चार हजार लोगों के लिए काम के अवसर पैदा होंगे। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि राज्य की औद्योगिक साख को भी बढ़ाएगा।

कनेक्टिविटी और लोकेशन का मिला फायदा

भैंसोला का यह पार्क अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बेहद करीब है। साथ ही, इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे से इसकी सीधी कनेक्टिविटी है। इसका सीधा फायदा यह है कि कच्चे माल को लाने और तैयार माल को बंदरगाहों या बड़े शहरों तक पहुंचाने में समय और लागत दोनों की बचत होगी।

खेत से विदेश तक का सफर

इस पार्क की आधारशिला खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन पर टिकी है। यह विजन है- फार्म टू फाइबर (Farm to Fiber), फाइबर टू फैक्ट्री (Fiber to Factory), फैक्ट्री टू फैशन (Factory to Fashion) और फैशन टू फॉरेन (Fashion to Foreign)। इसका मतलब है कि किसान के खेत में पैदा होने वाली कपास सीधे फैक्ट्री आएगी, यहीं उसका धागा और कपड़ा बनेगा, यहीं डिजाइनिंग होगी और यहीं से वह 'मेड इन इंडिया' टैग के साथ विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

पीएम का 5F विजन के पांच स्तंभ

  1. फार्म (Farm - खेत): किसानों द्वारा कपास की खेती (कच्चा माल)।
  2. फाइबर (Fibre - धागा): कपास को फाइबर/धागे में बदलना।
  3. फैक्ट्री (Factory - कारखाना): धागे से कपड़ा और गारमेंट बनाने वाली इकाइयां।
  4. फैशन (Fashion - फैशन): परिधानों का डिजाइन और उत्पादन।
  5. फॉरेन (Foreign - विदेश): तैयार उत्पादों का विदेशों में निर्यात।

55 हजार नौकरियों का लक्ष्य

वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 38 कंपनियों ने पीएम मित्रा पार्क में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। कुल निवेश का आंकड़ा 21 हजार 500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। लगभग एक हजार 140 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है। फिलहाल लीज डीड (Lease Deed) की प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि जब यह मेगा प्रोजेक्ट पूरी तरह धरातल पर उतरेगा, तो करीब 55 हजार युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। इससे यह देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड टेक्सटाइल पार्क बन जाएगा।

*एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट क्या होता है? EOI एक तरह का आधिकारिक दस्तावेज है। इसे कोई व्यक्ति या कंपनी किसी खास परियोजना, टेंडर, संपत्ति की खरीद या नौकरी के अवसर में अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता दिखाने के लिए जमा करती है। **जानें क्या होती है लीज डीड? लीज डीड, संपत्ति मालिक और किराएदार के बीच एक समझौता होता है। यह समझौता 11 महीने या उससे ज्यादा के लिए संपत्ति किराए पर लेने की शर्तें तय करता है।
ये खबर भी पढ़िए...

टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225

साइबर पंजीकरण से घर बैठे लोन और लीज डीड समेत 75 दस्तावेजों का होगा रजिस्ट्रेशन

MP News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें- आज पेश होगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • MPIDC
  • पीएम मित्रा पार्क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं