एमपी के लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका, डीए सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन बढ़ाया

Amresh Kushwaha | Oct 09, 2025, 08:04 IST
Share
mp-lakhs-karmchari-da-1-rupee-hike
mp-lakhs-karmchari-da-1-rupee-hike

मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिली महंगाई भत्ते में केवल 1 रूपए प्रति दिन की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़त महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। जानिए किस आधार पर हुई यर बढ़ोतरी...

मध्यप्रदेश में 10 लाख से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा तो किया, लेकिन सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन। हां, यह बढ़ोतरी इतनी कम है कि कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी के बाद महज 30 रुपए प्रति माह का ही लाभ मिलेगा।

सीपीआई इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ता बढ़ा

एमपी सरकार ने यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI Index) के आधार पर की है। श्रम आयुक्त ने 1 अक्टूबर 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें बताया गया कि यह नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी। सीपीआई इंडेक्स के अनुसार, जनवरी से जून 2025 तक की औसत दर 414 रही, जबकि पिछली बार यह 413 थी। इस 1 अंक के फर्क के कारण ही दैनिक वेतन भोगियों के डीए में सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन का इजाफा किया गया है।

महंगाई के मुकाबले भत्ता बढ़ोतरी बहुत कम

इस बढ़ोतरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई के वर्तमान हालात में यह बढ़ोतरी बहुत कम है। न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रमोद प्रधान ने कहा कि सिर्फ 1 रुपए की बढ़ोतरी व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय श्रम सम्मेलन के अनुसार, वेतन हमेशा परिवार की जरूरतों पर आधारित होना चाहिए। हर पांच साल में इसका पुनरीक्षण किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...OBC आरक्षण केस से एडवोकेट और एंटी हिन्दू पार्टी के सांसद पी विल्सन को एमपी सरकार ने हटाया, बनाई नई टीम

डीए में बढ़ोतरी वाली खबर को एक नजर में समझें...



  • मध्यप्रदेश सरकार ने 10 लाख से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 1 रुपए प्रति दिन की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर की गई है, जिसमें जनवरी से जून 2025 तक औसत दर 414 रही, जो पिछली बार 413 थी।
  • नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी, जिससे कर्मचारियों को प्रति माह महज 30 रुपए का लाभ मिलेगा।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई के हिसाब से यह बढ़ोतरी बेहद कम है, और न्यूनतम वेतन में अधिक वृद्धि की आवश्यकता है।
  • प्रमोद प्रधान ने कहा कि महंगाई के मुताबिक, मप्र में प्रतिदिन 150 रुपए की बढ़ोतरी होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने सिर्फ 1 रुपए की बढ़ोतरी की है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही सरकार

150 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की उम्मीद थी

प्रमोद प्रधान के अनुसार, मप्र में अप्रैल 2024 से लागू दरों को देखते हुए महंगाई के हिसाब से प्रतिदिन 150 रुपए की बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। लेकिन सरकार ने सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश में Coldrif Syrup पर लगा बैन, तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई एमपी सरकार

ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान अस्पताल पर एमपी सरकार की सख्ती, यदि यह सर्टिफिकेट नहीं रहा तो योजना से होंगे बाहर

FAQ

  1. मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को डीए में कितनी बढ़ोतरी मिली है?
    मध्यप्रदेश सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक डीए में केवल 1 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है, जो कर्मचारियों के लिए बहुत कम है।
  2. महंगाई भत्ता (DA) को निर्धारित करने का तरीका क्या है?
    महंगाई भत्ता (DA) को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर निर्धारित किया जाता है। यह सूचकांक महंगाई की स्थिति को दर्शाता है, और इसी के आधार पर सरकार कर्मचारियों के डीए में वृद्धि करती है।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी सरकार
  • सरकारी कर्मचारी
  • महंगाई भत्ता
  • DA
  • एमपी सरकारी कर्मचारी
  • दैनिक वेतन भोगियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा