अमरकंटक से अलीराजपुर तक स्वच्छ होगी नर्मदा, नहीं जाएगा नालों का पानी

Aman Vaishnav | Aug 21, 2026, 12:34 IST
Share
नर्मदा मिशन
नर्मदा मिशन

MP में नमामि गंगे की तर्ज पर नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत नर्मदा में गिरने वाले गंदे नालों और सीवेज को बंद कर कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा नदी संरक्षण के लिए नमन मिशन को मंजूरी दी है।
  • यह मिशन केंद्र की नमामि गंगे योजना की तर्ज पर तैयार किया गया है।
  • इसके तहत नर्मदा में गिरने वाले सीवेज और नालों को पूरी तरह बंद किया जाएगा।
  • नदी के कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
  • यह योजना अमरकंटक से अलीराजपुर तक पूरी नर्मदा को कवर करेगी।
नर्मदा नदी लंबे समय से प्रदूषण और अतिक्रमण जैसी समस्याओं से जूझ रही है। कई जगहों पर सीवेज सीधे नदी में मिल रहा था।

घाटों के आसपास कचरा और प्लास्टिक भी बड़ी समस्या बन चुके थे। इन सभी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह व्यापक योजना तैयार की है।

नर्मदा क्यों है खास

बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए नर्मदा सिर्फ एक नदी नहीं है। इसे राज्य की जीवनदायिनी नदी माना जाता है। प्रदेश की करीब 33 फीसदी आबादी पीने के पानी के लिए नर्मदा पर निर्भर है। खेती और अन्य जरूरतों के लिए भी लाखों लोग इसी नदी का सहारा लेते हैं।

नर्मदा देश की इकलौती ऐसी नदी है, जिसकी लोग परिक्रमा भी करते हैं। लोगों की इसी आस्था और जरूरत को देखते हुए सरकार ने कई विभागों को साथ लाकर वैज्ञानिक तरीके से यह योजना बनाई है।

नमन मिशन का नाम और मकसद

नर्मदा नमन मिशन का पूरा नाम है निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन। इसे मध्य प्रदेश सरकार का नर्मदा संरक्षण के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। मकसद साफ है, नदी को प्रदूषण से मुक्त रखना और उसकी अविरलता बनाए रखना।

किन जिलों से गुजरेगी योजना

बता दें कि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के 16 जिलों से होकर गुजरती है। राज्य में इसकी कुल लंबाई करीब 1,077 किलोमीटर है। नमन मिशन नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर प्रदेश के अंतिम छोर अलीराजपुर तक पूरे रास्ते को कवर करेगा।

इसमें अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर और जबलपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास और खंडवा भी इस दायरे में आते हैं। खरगोन, धार, बड़वानी और अलीराजपुर में भी यह मिशन काम करेगा।

इतने बड़े भौगोलिक दायरे को देखते हुए यह योजना आसान नहीं है। हर जिले की भौगोलिक स्थिति और नदी से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग हैं। इसलिए हर इलाके के हिसाब से काम करने की योजना बनाई गई है।

mp-government-narmada-river-cleanliness
mp-government-narmada-river-cleanliness


किन जगहों की बदलेगी सूरत

नमन मिशन के तहत नर्मदा के प्रमुख घाटों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा। वहां सीवेज ट्रीटमेंट और सफाई व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इससे अमरकंटक, सेठानी घाट, भेड़ाघाट, ओंकारेश्वर और महेश्वर जैसे स्थलों की तस्वीर बदल जाएगी।

कौन-कौन विभाग करेंगे काम

जानकारी के अनुसार नमन मिशन की जिम्मेदारी 6 सरकारी विभाग मिलकर संभालेंगे। इसके लिए एक अंतर-विभागीय समन्वय समिति बनाई गई है। सभी विभाग आपस में तालमेल बिठाकर काम करेंगे, जिससे योजना तेजी से जमीन पर उतर सके।

अलग-अलग विभागों को साथ लाने का मकसद है कि काम में देरी न हो। पहले कई योजनाओं में समन्वय की कमी से रफ्तार धीमी पड़ जाती थी। इस बार सरकार ने शुरुआत से ही इस समस्या को दूर करने की कोशिश की है।

mp-government-narmada-river-cleanliness
mp-government-narmada-river-cleanliness


फंडिंग कैसे होगी

मिशन के लिए राज्य के बजट के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और सीएसआर (CSR – Corporate Social Responsibility) फंड को मिलाकर एकीकृत बजट तैयार किया गया है। इस पैसे से घाटों को इको-फ्रेंडली बनाया जाएगा। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए रियल-टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।

प्लास्टिक पर सख्ती और नर्मदा मित्र

नर्मदा के तटों और घाटों को साफ रखने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। नदी के 500 मीटर के दायरे में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह फैसला घाटों और नदी किनारों की सफाई बनाए रखने में मदद करेगा। दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों को इस नियम का पालन करना होगा।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर नर्मदा मित्र बनाए जाएंगे। ये लोग आम जनता को नदी साफ रखने के लिए जागरूक करेंगे और मिशन के दूसरे कामों में भी मदद करेंगे। इस तरह प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

mp-government-narmada-river-cleanliness
mp-government-narmada-river-cleanliness


ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन के पवित्र कुंडों में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, नहाने लायक भी नहीं बचा पानी

जल जीवन मिशन का दावा हवा-हवाई! प्रदेश के 23 जिलों में 70% घरों तक नहीं पहुंचा पानी

एमपी का पानी पीने लायक नहीं, 52 में से 50 के सैंपल फेल, NGT सख्त

एमपी में बढ़ेगा जल संकट? ज्यादा बारिश होने के बाद भी घट जाएगा नदियों का पानी!

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • नर्मदा नदी
  • अमृत योजना
  • नर्मदा संरक्षण
  • स्वच्छ भारत मिशन
  • नर्मदा नमन मिशन
  • नमन मिशन
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी