अपने ही कर्मचारियों की सैलरी नहीं दे पा रहे ये सरकारी विभाग, अब संपत्ति बेचकर देंगे

Rohit Sahu | Mar 05, 2025, 11:02 IST
Share
post office
post office

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के सैलरी पेमेंट के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग की संपत्तियों की नीलामी हो रही है। इसमें एक पोस्ट ऑफिस (Post Office), रेस्ट हाउस और जमीन शामिल है।

मध्य प्रदेश में अनोखा मामला सामने आया है। जहां 2 सरकारी विभागों में कर्मचारियों की सैलरी पेमेंट नहीं देने पर नीलामी होगी। हाई कोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग की संपत्तियों की नीलामी हो रही है।अब तक प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां और कुर्सियां नीलाम होने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन अब सरकारी ऑफिस भी नीलाम हो रहे हैं। आदेश के अनुसार पोस्ट ऑफिस, रेस्ट हाउस और जमीन की नीलामी होगी।

ई-टेंडर जारी, कीमत 5.52 करोड़ से शुरू

सरकारी संपत्तियों की नीलामी के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कुल दो टेंडरों की शुरुआती कीमत 5.52 करोड़ रुपये रखी गई है। चार अप्रैल को ये टेंडर खोले जाएंगे और जो भी राशि प्राप्त होगी, उसे कर्मचारियों के वेतन भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा।

कलेक्टर ने कोर्ट को दी जानकारी

भिंड कलेक्टर ने 3 मार्च को हाई कोर्ट को बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए किया जाएगा। कोर्ट ने देरी पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

जमीन और रेस्ट हाउस की बोली

जल संसाधन विभाग में दैनिक वेतन भोगी (Daily Wages Employees) कर्मचारी राज कुमार भदौरिया रिटायर हो चुके हैं। लेकिन लेबर कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें सैलरी नहीं दी। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और 22.06 लाख रुपये भुगतान करने का आदेश दिया अब जल संसाधन विभाग की गोहद तहसील में स्थित 1हजार स्क्वायर फीट जमीन और रेस्ट हाउस (Rest House) की नीलामी की जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 2.52 करोड़ रुपये रखी गई है।

PWD के 40 कर्मचारियों की सैलरी के लिए नीलामी

लोक निर्माण विभाग के 40 कर्मचारी श्रम न्यायालय में केस जीत चुके हैं और उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ मिलना है। इसके लिए सरकार को 3.30 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस राशि की व्यवस्था के लिए मालनपुर थाने के बगल की जमीन और एक पोस्ट ऑफिस (Post Office) की नीलामी की जाएगी। इस संपत्ति की शुरुआती कीमत 3.30 करोड़ रुपये रखी गई है।

सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल

यह मामला सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कर्मचारियों को उनका हक देने के लिए सरकारी संपत्तियों की नीलामी करना आम जनता के लिए भी चिंता का विषय है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Gwalior News
  • मध्य प्रदेश
  • Daily wages employees
  • पोस्ट ऑफिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज