/sootr/media/media_files/2026/01/30/mp-government-schools-2026-01-30-23-24-34.jpg)
News in Short
- मध्य प्रदेश में अब सभी स्कूलों के छात्रों की यूनिफार्म एक जैसे रंग और डिजाइन की होगी।
- स्कूल शिक्षा विभाग स्वसहायता समूहों के जरिए शैक्षणिक सत्र से पहले यूनिफार्म तैयार कराएगा।
- छात्रों की एक समान यूनिफार्म के लिए सरकार की स्वीकृति के बाद विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
- कोरोना से पहले स्वसहायता समूह ही तैयार करते थे यूनिफार्म, लेकिन इसमें एकरूपता नहीं थी।
- जिला और क्षेत्र स्तर पर अलग- अलग रंग और डिजाइन की जगह अब एक जैसी यूनिफार्म होगी।
News in Detail
BHOPAL. मध्य प्रदेश में 2026-27 से सभी सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म एक ही रंग और डिजाइन की होगी। यह बदलाव सांदीपनि विद्यालयों की तर्ज पर किया गया है। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग स्टूडेंट्स को राशि के बदले यूनिफॉर्म प्रदान करेगा।
66 लाख छात्र पहनेंगे एक जैसी यूनिफार्म
मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं एक जैसी यूनिफार्म में नजर आएंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक के 66 लाख स्टूडेंट्स को यूनिफार्म दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग अब छात्रों को राशि का भुगतान नहीं करेगा। पहले छात्रों को हर साल 350 करोड़ रुपए दिए जाते थे।
BSNL में निकली शानदार भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जानें सिलेक्शन प्रोसेस
यूनिफार्म तैयार करेंगे स्व सहायता समूह
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गणवेश की केंद्रीकृत खरीदी की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और गणवेश तैयार करने का काम स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। इससे एक ओर जहां स्टूडेंट्स को समय पर एक जैसे कलर और डिजाइन का गणवेश मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
चार महीने की चुप्पी के बाद हरकत में बीजेपी! अब जिलाध्यक्षों की मजबूरी में तैयारी
गड़बड़ियों के चलते बदला पैटर्न
राज्य शिक्षा केंद्र ने 2020 में स्वसहायता समूहों को यूनिफार्म बनाने का काम दिया था। केंद्र यूनिफार्म तैयार करने और वितरण व्यवस्था नहीं संभाल पाया। इस साल छात्रों को यूनिफार्म नहीं दी जा सकी। वितरण 2021 में हुआ। इस वजह से यूनिफार्म का साइज गलत हो गया। परिणामस्वरूप, यह छात्रों के काम नहीं आई।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के कथित अवैध निर्माण पर रोक और ध्वस्त करने की मांग खारिज
हजारों महिलाओं को मिलेगा काम
यूनिफार्म की जगह नकद राशि देने के कारण प्रदेश के सैकड़ों स्वसहायता समूहों से यह काम छिन गया था। दो साल बाद स्कूलों के लिए यूनिफार्म की सिलाई का काम मिलने से इन समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। विभाग के इस निर्णय का दोहरा असर भी नजर आएगा।
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
स्कूलों में आएगी एकरूपता
स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव पीके सिंह का कहना है अभी स्कूलों में अलग रंग और डिजाइन के यूनिफार्म चलन में है। सांदीपनी विद्यालयों में ही एक समान रंग और डिजाइन की यूनिफार्म चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था शुरू कर रहे हैं। इससे स्कूलों में एकरूपता आएगी।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us