निवाड़ी नपा अध्यक्ष को हटाने में सरकार से चूक, अविश्वास और रिकॉल में फंसा पेंच
Aman Vaishnav | Jul 07, 2026, 14:45 IST
निवाड़ी नपा अध्यक्ष को हटाने में सरकार से चूक
एमपी के नगरीय प्रशासन विभाग की एक प्रक्रियात्मक चूक के चलते निवाड़ी नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। अब अविश्वास प्रस्ताव की जगह रिकॉल के जरिए जनता सीधे नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- निवाड़ी नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया में सरकार से बड़ी चूक हो गई।
- रिकॉल की जगह अविश्वास प्रस्ताव का शब्द इस्तेमाल कर लिया गया था।
- इसी गलती की वजह से मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
- सोमवार, 06 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है।
- अब नए सिरे से रिकॉल प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है।
प्रशासनिक चूक ने बढ़ाई मुश्किल
निवाड़ी में क्या हुआ था
कलेक्टर ने सभी पार्षदों की हाजिरी ली। उनसे शपथ पत्र भी लिए गए। इसके बाद कलेक्टर ने अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए रिकॉल का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया।
लेकिन जब यह प्रस्ताव नगरीय विकास एवं आवास विभाग (UDHD – Urban Development and Housing Department) के पास पहुंचा, तो वहां इसे अविश्वास प्रस्ताव मानकर आगे बढ़ा दिया गया। यही गलती बाद में भारी पड़ गई।
दोनों व्यवस्थाओं में अंतर
यह व्यवस्था कमलनाथ सरकार के समय चलन में थी। कलेक्टर प्रमोद शुक्ला ने अपने पत्र में इसी पुरानी व्यवस्था का शब्द इस्तेमाल कर दिया।
वर्तमान सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत रिकॉल की व्यवस्था लागू है। इसके तहत अध्यक्ष को हटाने या चुनने का अधिकार पार्षदों के पास नहीं रहता। यह अधिकार सीधे जनता के पास जाता है।
अब आगे क्या होगा
निवाड़ी और ससनेर में चुनाव की तैयारी
राज्य निर्वाचन आयोग 30 जुलाई को नई वोटर लिस्ट फाइनल करेगा। इसके बाद ही चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी पुलिस की सुस्ती पर सीएम मोहन सख्त, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत
मध्यप्रदेश न्यूज: 247 मंदिरों की जमीन नीलामी पर भड़के संत, आंदोलन की दी चेतावनी
नेता जी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे 5 युवाओं की भीषण सड़क हादसे मौत
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj