एमपी के सरकारी स्कूलों में “गेस्ट टीचर मिशन” शुरू! 70 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज
Ramanand Tiwari | May 19, 2026, 23:28 IST
Photograph: (the sootr)
एमपी के सरकारी स्कूलों में 70 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए ‘गेस्ट टीचर मिशन’ शुरू हो गया है। इस बार GFMS 3.0 पोर्टल पर डिजिटल स्क्रीनिंग और अनिवार्य फिजिकल वेरिफिकेशन होगा। अंग्रेजी, गणित और संस्कृत में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं।
मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद तेज हो गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस बार पूरा फोकस “डिजिटल स्क्रीनिंग” और “दस्तावेज सत्यापन” पर रखा गया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेशभर में करीब 70 हजार पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती करना है। लेकिन इस बार नियम साफ है -“नो वेरिफिकेशन, नो स्कोर कार्ड”।
अब सिर्फ प्रोफाइल बनाना काफी नहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने जीएफएमएस पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद मूल दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराना होगा। यानी केवल ऑनलाइन एंट्री से चयन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
देवास ब्लास्ट: मुकेश विज का भाई कपिल गिरफ्तार, पटाखा फैक्ट्री का संयुक्त संचालक निकला
इस बार GFMS Portal 3.0 में कई नए फीचर्स और नियम जोड़े गए हैं। अब अभ्यर्थियों को बोर्ड और यूनिवर्सिटी का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। इसके साथ ही पुराने अनुभव को भी नए पोर्टल पर अपडेट करना जरूरी रहेगा।
जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का अनुभव जुड़ सकेगा। जो अभ्यर्थी पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कार्य कर चुके हैं, वे अपना अनुभव पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इस अनुभव का फायदा मेरिट और स्कोरिंग सिस्टम में मिल सकता है।
सहकारिता उपायुक्त और नगर निगम के बीच अटकी हाउसिंग सोसाइटी की अवैध रजिस्ट्री शून्य कराने की कार्रवाई
कई अभ्यर्थियों की एक से ज्यादा आईडी बनने की शिकायतें सामने आई थीं। इसे देखते हुए विभाग ने 22 मई से 28 मई 2026 तक आईडी मर्ज करने की सुविधा दी है। इसी अवधि में प्रोफाइल लॉक और सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
फर्जी दस्तावेजों पर सीधा रिजेक्शन स्कूल शिक्षा विभाग इस बार चयन प्रक्रिया को लेकर ज्यादा सख्त नजर आ रहा है।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद संकुल प्राचार्य मूल प्रमाण पत्रों से मिलान करेंगे। यदि जानकारी गलत मिली या योग्यता अधूरी पाई गई, तो आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: अंक बढ़ने पर भी नहीं मिलेगी फीस वापसी
हायर सेकंडरी के कला संकाय में भूगोल विषय वाले अभ्यर्थियों को “Art with Geography” विकल्प चुनना होगा। गलत विषय चयन करने पर आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
अंग्रेजी, गणित और संस्कृत में भारी कमी विभाग की सूची के मुताबिक माध्यमिक शिक्षक वर्ग में सबसे ज्यादा रिक्तियां अंग्रेजी, गणित और संस्कृत विषय में हैं। इन्हीं विषयों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। सरकार अब नए सत्र से पहले इस गैप को भरने की कोशिश में है।
16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूल खुलेंगे। इसके बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और तेज की जाएगी। सरकार का लक्ष्य 1 जुलाई तक स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की पदस्थापना पूरी करने का है।
एमपी में मंत्रियों से वन-टू-वन के बाद फाइल पहुंची दिल्ली, जानें कौन-कौन से मंत्री रहे विवादों में...
भर्ती प्रक्रिया के बीच अतिथि शिक्षक संगठन नियमितीकरण, सेवा अवधि बढ़ाने और 62 वर्ष तक कार्य करने जैसी मांगें भी उठा रहे हैं। हालांकि फिलहाल सरकार का पूरा फोकस नए सत्र से पहले स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस बार पूरा फोकस “डिजिटल स्क्रीनिंग” और “दस्तावेज सत्यापन” पर रखा गया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेशभर में करीब 70 हजार पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती करना है। लेकिन इस बार नियम साफ है -“नो वेरिफिकेशन, नो स्कोर कार्ड”।
भर्ती प्रक्रिया में क्या बदला?
देवास ब्लास्ट: मुकेश विज का भाई कपिल गिरफ्तार, पटाखा फैक्ट्री का संयुक्त संचालक निकला
विभाग ने पोर्टल में किए कई बड़े बदलाव
पुराने गेस्ट टीचर्स को क्या फायदा मिलेगा?
सहकारिता उपायुक्त और नगर निगम के बीच अटकी हाउसिंग सोसाइटी की अवैध रजिस्ट्री शून्य कराने की कार्रवाई
डुप्लीकेट आईडी वालों को राहत
इस बार विभाग ने क्यों दिखाई सख्ती?
दस्तावेज अपलोड करने के बाद संकुल प्राचार्य मूल प्रमाण पत्रों से मिलान करेंगे। यदि जानकारी गलत मिली या योग्यता अधूरी पाई गई, तो आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: अंक बढ़ने पर भी नहीं मिलेगी फीस वापसी
भूगोल विषय वालों के लिए अलग निर्देश
किन विषयों में सबसे ज्यादा जरूरत?
स्कूल खुलते ही भर्ती प्रक्रिया पकड़ेगी रफ्तार
एमपी में मंत्रियों से वन-टू-वन के बाद फाइल पहुंची दिल्ली, जानें कौन-कौन से मंत्री रहे विवादों में...
अतिथि शिक्षकों की क्या हैं बड़ी मांगें?
70 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती तैयारी
- GFMS Portal 3.0 पर प्रोफाइल अपडेट शुरू
- बिना दस्तावेज सत्यापन स्कोर कार्ड नहीं मिलेगा
- 22 से 28 मई तक आईडी मर्ज की सुविधा
- अंग्रेजी, गणित और संस्कृत में सबसे ज्यादा रिक्तियां
- 1 जुलाई तक स्कूलों में पदस्थापना का लक्ष्य
- फर्जी जानकारी मिलने पर आवेदन तत्काल निरस्त होगा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman