ई-अटेंडेंस का नया नियम: स्कूल से नहीं किया लॉगआउट तो अटक सकती है शिक्षकों की सैलरी

Ramanand Tiwari | Jul 09, 2026, 20:36 IST
Share
mp-govt-teachers-e-attendance-new-rules
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस नियम सख्त हुआ। अब स्कूल परिसर से ही लॉगइन और लॉगआउट अनिवार्य होगा। बाहर से लॉगआउट करने पर सैलरी अटकने का खतरा बढ़ गया है।

ऐसे समझें पूरा मामला..

  • स्कूल परिसर से ही लॉगइन और लॉगआउट दोनों अनिवार्य।
  • बाहर से लॉगआउट करने पर उपस्थिति अधूरी मानी जा सकती है।
  • ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं होने पर वेतन प्रभावित होने की आशंका।
  • एप अपडेट के बाद बिना पूर्व सूचना कई शिक्षक हुए परेशान।
  • बारिश और कमजोर नेटवर्क भी बने बड़ी चुनौती।
मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस का नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। लोक शिक्षण विभाग ने हमारे शिक्षक एप में ऐसा बदलाव किया है, जिसके बाद केवल स्कूल परिसर में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराना ही नहीं, बल्कि वहीं से लॉगआउट करना भी अनिवार्य होगा। नियम लागू होते ही कई शिक्षक लॉगआउट नहीं कर सके, जिससे वेतन कटने की चिंता बढ़ गई है।

क्या है पूरा मामला?

लोक शिक्षण विभाग ने जून में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य की थी। विभाग ने स्पष्ट किया था कि जिस दिन ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं होगी, उस दिन का वेतन भी प्रभावित हो सकता है। एक जुलाई से अब तक अधिकांश शिक्षक इस व्यवस्था का पालन कर रहे हैं।

पहले क्या व्यवस्था थी?

शुरुआत में शिक्षकों को केवल स्कूल के निर्धारित लोकेशन (कोऑर्डिनेट) पर पहुंचकर लॉगइन करना होता था। इसके बाद वे किसी भी स्थान से लॉगआउट कर सकते थे। इसी व्यवस्था का कुछ मामलों में गलत इस्तेमाल होने की शिकायत विभाग तक पहुंची।

अब क्या बदल गया?

एप अपडेट होने के बाद नियम पूरी तरह बदल गया है। अब शिक्षक जिस स्कूल परिसर से लॉगइन करेंगे, उन्हें वहीं से लॉगआउट भी करना होगा। यदि लॉगआउट किसी दूसरे स्थान से करने की कोशिश की गई तो उपस्थिति अधूरी मानी जा सकती है।

शिक्षकों को कैसे हुई जानकारी?

कई शिक्षकों को नए नियम की जानकारी तब मिली, जब उन्होंने स्कूल से बाहर निकलने के बाद लॉगआउट करने की कोशिश की। एप ने लॉगआउट स्वीकार नहीं किया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पता चला कि अब यह सुविधा केवल स्कूल परिसर में ही उपलब्ध है।

बारिश और नेटवर्क ने बढ़ाई मुश्किल

लगातार बारिश और कमजोर इंटरनेट नेटवर्क के कारण भी कई शिक्षकों को ई-अटेंडेंस और लॉगआउट करने में दिक्कतें आईं। कई जगह एप समय पर काम नहीं कर सका, जिससे शिक्षकों की चिंता और बढ़ गई।

यह खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी नेता दानिश अंसारी का बड़ा बयान: यूपी में भी लागू हो एमपी का वक्फ मॉडल

जीतू पटवारी बोले, सीएम राजा हरिश्चंद्र नहीं हैं, एमपी के 7669 करोड़ कहां गए बताएं

एमपी कैबिनेट: मध्यप्रदेश में सीधे होगी डॉक्टरों की भर्ती, बदले नियुक्ति के नियम

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: गांवों में संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी छूट, जानें कब से

Tags:
  • इंटरनेट
  • लोक शिक्षण विभाग
  • ई-अटेंडेंस
  • हमारे शिक्षक एप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब