खुशियों वाली होगी अतिथि शिक्षकों की दिवाली, एकसाथ मिलेगा 3 माह का वेतन
Madhav Singh | Oct 22, 2024, 07:57 IST
अतिथि शिक्षक diwali
पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार का तोहफा। अब जल्द ही उन्हें उनका रुका हुआ वेतन मिलने वाला है। सीएम ने अतिथि शिक्षकों के तीन माह का वेतन 28 अक्टूबर तक देने का आदेश दिया है।
अतिथि शिक्षकों के लिए यह दिवाली खुशियों भरी रहने वाली है। राज्य की मोहन सरकार ने शिक्षकों की 3 महीने से रुकी सैलरी को देने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर की सैलरी दिवाली से पहले ही उनको मिलने वाली है। सैलरी न आने से नाराज अतिथि शिक्षकों के चेहरों पर अब खुशियां लौटने वाली हैं।
![WhatsApp-Image-2024-10-22-at-12.18.43-AM]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को सैलरी दे दी जाएगी। 28 अक्टूबर तक सैलरी देने का आदेश जारी किया गया था। सीएम की घोषणा के बाद से ही अतिथि शिक्षकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि उनकी सैलरी कब तक आएगी। 3 महीने से रुके वेतन की वजह से वे नाराज थे। उनके मन में ये सवाल चल रहा था कि क्या उन्हें भी दिवाली से पहले सैलरी मिलेगी।
![WhatsApp-Image-2024-10-22-at-12.20.54-AM-212x300]()
स्कूल - कॉलेज की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के जिम्मे फिर भी झेल रहे सौतेला व्यवहार
बताया गया है कि प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए 211 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के मानदेय भुगतान के लिए यह राशि आवंटित की है। कहा गया है कि दिवाली से पहले सभी अतिथि शिक्षकों को उनका वेतन दे दिया जाए।
अतिथि शिक्षकों ने पूर्व में कहा था कि तत्कालीन शिवराज सरकार ( Shivraj government ) ने हमें नियमित करने का वादा किया था, लेकिन कोई आदेश नहीं दिया गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के साथ-साथ प्रमोशन देने का भी वादा भी हुआ था। एक साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। 2 अक्टूबर को उन्होंने एक बार फिर से राजधानी भोपाल में आंदोलन किया था। अतिथि शिक्षकों से जुड़े सभी सोशल मीडिया ग्रुप में इसे लेकर मैसेज भी भेजे गए थे।
WhatsApp-Image-2024-10-22-at-12.18.43-AM
28 अक्टूबर तक मिल जाएगी सैलरी
WhatsApp-Image-2024-10-22-at-12.20.54-AM-212x300
स्कूल - कॉलेज की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के जिम्मे फिर भी झेल रहे सौतेला व्यवहार
211 करोड़ रुपए हुए आवंटित
क्या थी मांग?
किया था बड़ा आंदोलन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari