6 महीने की बच्ची का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगी 14 लाख की फिरौती
Vikram Jain | Nov 03, 2024, 01:34 IST
MP Guna Aaron kidnapping case of 6 month old girl
गुना के आरोन में बाइक सवार बदमाशों ने 6 महीने की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार से फिरौती की मांग की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते 4 घंटे में बच्ची को खोज निकाला।
मध्य प्रदेश के गुना में दिनदहाड़े 6 महीने की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने अपने दादा की गोद में खेल रही दुधमुंही बच्ची का अपहरण कर लिया। दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद परिजनों से 14 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसके बाद आरोपी बच्ची को एक स्थान पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।
यह सनसनीखेज घटना आरोन की सरस्वती कॉलोनी में हुई। यहां रहने सोनू रघुवंशी की 6 महीने की बच्ची अपने दादा की गोद खेल रही थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे 5 से ज्यादा बदमाशों ने बच्ची को दादा से छीन कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची को किडनैप करने के कुछ समय बाद परिवार वालों के पास फोन आया और किडनैपर्स ने 14 लाख रुपए की मांग की। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को फिरौती की रकम को लेकर संजय सागर बांध पर बुलाया गया।
बैतूल में ज्वेलर्स का अपहरण, डरे रिश्तेदारों ने ट्रांसफर किए 65 हजार
मामले में बच्ची के परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि अपहरण करने वाले आरोपी बच्ची के पिता सोनू रघुवंशी के खेत पर ठेके के कर्मचारी थे। दोनों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई नाकांबदी शुरू कर दी।
शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही राघौगढ़ सहित अन्य थानों की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बीच अपहरणकर्ताओं की भनक लग गई कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। तलाश में पुलिस दबिश भी रही थी। इसी बीच अपहरणकर्ता बच्ची को गांव के सरपंच के माध्यम से एक स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद सरपंच ने बच्ची को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चार घंटे में बच्ची को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई है।
14 लाख रुपए की फिरौती की मांग
बैतूल में ज्वेलर्स का अपहरण, डरे रिश्तेदारों ने ट्रांसफर किए 65 हजार
शिकायत मिलती ही सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस ने 4 घंटे में बच्ची को ढूंढ निकाला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel