MP में स्कूल में छात्र ने पढ़ा संस्कृत का श्लोक, माइक छीनकर प्रिंसिपल ने कहा- शायरी यहां नहीं चलेगी, ABVP ने किया जमकर हंगामा
Vikram Jain | Jul 23, 2024, 18:40 IST
MP Guna School Uproar over stopping reciting verses news
मध्य प्रदेश के गुना में प्राइवेट स्कूल में संस्कृत का श्लोक पढ़ने पर प्रिंसिपल ने छात्र के हाथ से माइक छिन लिया। बच्चों की शिकायत के बाद एबीवीपी ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना में एक प्राइवेट स्कूल में छात्र को संस्कृत का श्लोक पढ़े जाने से रोकने के बाद जमकर हंगामा हो गया। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बवाल के बीच प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए माफी भी मांगी। अब मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूरा मामला गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल का है। सुबह की प्रार्थना के दौरान छठी क्लास के बच्चे संस्कृत का श्लोक पढ़ रहे थे। 'सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संतु निरामया' मंच से एक छात्र ने जैसे ही इस श्लोक को बोला वैसे ही प्रिंसिपल ने उसके हाथ से माइक छीन लिया। कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि यह सब शायरी यहां नहीं चलेगी।
आरोप के मुताबिक डांट लगाते हुए कहा कि यहां श्लोक नहीं पढ़ा जाएगा। कोई भी छात्र हिंदी में नहीं बोलेगा। यहां केवल अंग्रेजी बोली जाएगी। एक छात्र ने अपने पिता को स्कूल की घटना के बारे में बताया। उन्होंने हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की।
मामले को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताते हुए गेट पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं ने स्कूल का गेट खोलने से रोका। इस दौरान कार्यकर्ता स्कूल प्रिंसिपल को बुलाने पर अड़े रहे।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला
हंगामा बढ़ता देख प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन ने गेट पर पहुंची और उन्होंने सभी के सामने आकर माफी मांगी। उन्होंने कहा उस दिन अंग्रेजी में बोलने का दिन था, इसलिए छात्र को रोका गया था। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगती हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।
![MP Guna School Uproar over stopping reciting verses newss]()
इस दौरान एबीवीपी ने कहा कि जिस श्लोक को पढ़ने से छात्र को रोका गया, अब उस श्लोक को रोज स्कूल की प्रेयर में पढ़ा जाए। उन्होंने प्रिंसिपल को स्कूल से निष्कासित करने की मांग भी की। भारी हंगामे के बीच जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इधर, कार्यकर्ता सक्षम दुबे की शिकायत पर कोतवाली में प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : बीजेपी विधायक के भतीजे और भतीजी के साथ ठगी , बैंक मैनेजर बन किया था कॉल , जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया। जवाब में स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि सुबह क्रमवार बच्चों को हिंदी और इंग्लिश में बोलने को कहा जाता है। उस दिन में अंग्रेजी में स्पीच देना तय था, लेकिन छात्र ने स्पीच हिंदी शुरू की। इसलिए टीचर ने अंग्रेजी में बोलने को कहा।
प्रिंसिपल ने छात्र के हाथ से छीना माइक
प्रिंसिपल ने कहा- हिंदी नहीं केवल अंग्रेजी चलेगी
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला
प्रिंसिपल ने मांगी माफी
MP Guna School Uproar over stopping reciting verses newss
प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन पर एफआईआर
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : बीजेपी विधायक के भतीजे और भतीजी के साथ ठगी , बैंक मैनेजर बन किया था कॉल , जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
प्रिंसिपल को नोटिस जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava