कनाडा के गैंगस्टर अर्श डाला के 2 शूटर अरेस्ट, MP से निकला ये कनेक्शन
Vikram Jain | Nov 10, 2024, 19:57 IST
MP Gwalior Jaswant Singh Murder Case 2 Shooter Arrested
पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शूटर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला गुर्गे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों शूटरों ने मध्यप्रदेश में भी एक हत्या को अंजाम दिया था।
GWALIOR. मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा में हुए जसवंत सिंह सरदार के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शूटर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला गुर्गे बताए जा रहे हैं। ये दोनों फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में भी शामिल थे। ग्वालियर पुलिस ने डबरा हत्याकांड का खुलासा किया है।
पुलिस ने बताया कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने SSOC और AGTF के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। ये दोनों फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों शूटरों ने बताया कि ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या को अंजाम दिया था।
दरअसल, डबरा के गोपाल बाग सिटी में 7 नवंबर को दो बाइक सवार बदमाशों ने जसवंत सिंह सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के मामले में परिजन के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच की थी जिस में कनाडा कनेक्शन सामने आया था। मामले में मृतक के परिवार ने कनाडा में रहने वाले जसवंत सिंह के मामा ससुर राजविंदर सिंह पर सुपारी देकर मर्डर कराने के गंभीर आरोप लगाए थे।
बता दें कि यह सनसनीखेज वारदात डबरा के सिटी थाना क्षेत्र में 7 नवंबर की शाम को हुई थी। यहां बाइक सवार बदमाशों ने जसवंत सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने जसवंत सिंह पर तीन गोलियां चलाईं थी और फिर फरार हो गए थे। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से छूटकर बाहर आया था। जसवंत सिंह ने राजविंदर सिंह के बेटे सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी केस में वह सजा काट रहा था।
जसवंत सिंह की हत्या में थे शामिल
जानें पूरा मामला
पूछताछ में होंगे अहम खुलासे
मामले में ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम पंजाब से दोनों आरोपियों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
पैरोल पर जेल से छूटा था जसवंत सिंह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava