एमपी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

Sandeep Kumar | Apr 22, 2025, 23:54 IST
Share
mp-health-
mp-health-

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश के खंडवा जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए है...

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा

MP NEWS: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल 22 अप्रैल को शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 32 हजार से अधिक कर्मचारियों ने अपने अपने जिले में शामिल हो रहे है। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), भोपाल ने संविदा नीति 2023 का पूरी तरह से पालन नहीं किया। साथ ही कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती की। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों की अवहेलना की गई और उनके साथ वादा खिलाफी की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

हड़ताल के कारण प्रदेश भर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, एनआरसी और एसएनसीयू की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बीपी और शुगर जांच नहीं हो पा रही हैं, और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, टीबी और मलेरिया की जांचें भी नहीं हो पा रही हैं, जिससे मरीजों को असुविधा हो रही है। स्वास्थ्य शिविर और राष्ट्रीय कार्यक्रम भी हड़ताल से प्रभावित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा

ये खबर भी पढ़िए... MP UPSC 2024 Result: इटारसी के सेल्समैन का बेटा बना IPS, छोड़ी थी लाखों की जॉब

हड़ताल के दौरान होने वाली गतिविधियां

22 अप्रैल को कर्मचारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को पंडाल में आमंत्रित किया गया। 23 अप्रैल को पोस्टकार्ड के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी मांगें भेजी जाएंगी। 24 अप्रैल को पंडाल में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। 25 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। 26 अप्रैल को थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन होगा। 27 अप्रैल से कमिक भूख हड़ताल शुरू होगी और 28 अप्रैल से भोपाल भरो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम में आतंकी हमला: 30 मौतों की आशंका के बीच श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांग

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि साल 2023 में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। उनका कहना है कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई लाभ नहीं दिया जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए... हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • भारतीय मजदूर संघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग