नहीं हटेंगे राज्य और जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष : एमपी हाईकोर्ट
Madhav Singh | Oct 17, 2024, 16:42 IST
एमपी hc
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य और जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल अंतरिम रूप से बड़ा दिया है। इस मामले में जब तक कोई स्थाई निराकरण नहीं हो जाता तब तक अध्यक्ष और सदस्य उपभोक्ता मामलों की सुनवाई करते रहेंगे।
INDORE.एमपी हाईकोर्ट ने प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग और सभी जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल अंतरिम रूप से बड़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को लेकर मामला विचाराधीन है। कोई स्थाई निराकरण नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा अध्यक्ष और सदस्य अपना कार्यकाल खत्म होने के बावजूद अंतरिम रूप से यथावत उपभोक्ता मामलों की सुनवाई करते रहेंगे।
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। इस आदेश के बाद राज्य उपभोक्ता आयोग और जिला उपभोक्ता आयोग में पदस्थ अध्यक्ष व सदस्य फिलहाल अपने पदों पर बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित होने से उपभोक्ता आयोग में नियुक्तियां रुकी हुई हैं। इस बीच कई जिलों में आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल इसी माह या आने वाले कुछ महीनों में खत्म होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें...थाने में रखे सबूतों को खा गए चूहे, हाईकोर्ट ने लगाई MP पुलिस को फटकार
बताते चलें कि 20 लाख रुपए तक के केस जिला उपभोक्ता आयोग में सुने जाते हैं। इससे अधिक कीमत से जुड़े केस राज्य उपभोक्ता आयोग और 1 करोड़ रुपए से अधिक के मामलों को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग सुनता है। इंदौर निवासी याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा ने पैरवी की थी। इस मामले में बिहार, केरला, उत्तर प्रदेश का हवाला दिया गया था। इसमें कहा था कि इन राज्यों में भी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद का हल होने तक मौजूदा अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल अंतरिम रूप से बढ़ाया गया है।
चीफ जस्टिस की बैंच ने दिया आदेश
ये भी पढ़ें...थाने में रखे सबूतों को खा गए चूहे, हाईकोर्ट ने लगाई MP पुलिस को फटकार
20 लाख से लेकर 1 करोड़ तक के केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari