/sootr/media/media_files/2026/02/06/mp-high-court-commissioner-of-oaths-recruitment-2026-02-06-17-05-48.jpg)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में वकालत से जुडे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर है। उच्च न्यायालय प्रशासन ने कमिश्नर ऑफ ओथ्स (Commissioner of Oaths) के खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन (क्रमांक B/893) के मुताबिक, यह भर्ती जबलपुर स्थित मुख्य पीठ (Principal Seat) के लिए की जा रही है। कुल आठ पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह नियुक्तियां कमिश्नर ऑफ ओथ्स (फॉर द हाई कोर्ट) रूल्स, 2008 के नियम 5(ii) के तहत की जाएंगी।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/06/mp-high-court-recruitment-2026-2026-02-06-16-52-05.jpeg)
कौन कर सकता है आवेदन?
नोटिफिकेशन के मुताबिक, केवल वही अधिवक्ता (Advocates) इन पदों के लिए केवल वही आवेदन कर सकते हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश में होगा।
कमिश्नर ऑफ ओथ्स भर्ती के लिए अनुभव
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम सात साल का वकालत का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार जबलपुर, इंदौर या ग्वालियर स्थित हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य होना भी जरूरी है। इसके अलावा किसी अन्य जिले के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का सदस्य हो। जहां वह सशक्त (empowered) होना चाहता है, बशर्ते वह वहां आवेदन की डेट से ठीक पहले कम से कम तीन साल से अभ्यास कर रहा हो।
एप्लीकेशन फीस कितनी है
एप्लीकेशन फीस: आवेदकों को 100/- रुपए का गैर-वापसी योग्य (Non-refundable) फीस जमा करना होगा।
भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल पोस्टल ऑर्डर (Postal Order) के माध्यम से किया जाएगा, जो Registrar General, High Court of M.P., Jabalpur के नाम पर देना होगा।
डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगेंगे
जरूरी डॉक्यूमेंट: फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और विकलांगता सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की प्रतियों के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित Form-I में अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरकर जमा करना होगा। एप्लीकेशन के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और पोस्टल ऑर्डर अटैच कर इसे जबलपुर हाई कोर्ट के Receipt Section (प्राप्ति अनुभाग) में जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन अधिसूचना जारी होने की डेट (5/2/2026) से 15 दिनों के भीतर यानी 20 फरवरी फॉर्म जमा की लास्ट डेट है।
अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट या जबलपुर स्थित स्टेट बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें....
100 में 1 नंबर पाने वाले भी एकलव्य विद्यालय भर्ती में चयनित! गड़बड़ी के उठे सवाल
अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती
MP सरकारी नौकरी अलर्ट, MPESB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us