नर्सिंग घोटाला: अनसूटेबल कॉलेज के छात्रों को एनरोलमेंट जारी कर परीक्षा में शामिल करने के निर्देश
Neel Tiwari | Jul 29, 2024, 17:22 IST
MP Nursing Scam
नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े मामले में अनसूटेबल पाए गए कॉलेज के छात्रों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब इन छात्रों को भी एनरोलमेंट जारी कर परीक्षा परीक्षा में शामिल होने का लाभ मिला है।
मध्यप्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा लगाई गई जनहित याचिका में सोमवार 29 जुलाई को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल की स्पेशल बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट के द्वारा दिए निर्देश के बाद अब अनसूटेबल पाए गए नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को सूटेबल नर्सिंग कॉलेज में स्थानांतरित किया जाएगा।
इस मामले में याचिकाकर्ता और व्हिसल ब्लोअर अधिवक्ता विशाल बघेल ने बताया कि युगल पीठ में इस मामले की सुनवाई में कोर्ट के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि सत्र 2021-22 और 2022-23 के नर्सिंग पाठ्यक्रमों में अध्यनरत छात्रों को एनरोलमेंट जारी कर परीक्षा में शामिल किया जाए। सीबीआई के जांच में जो कॉलेज अनसूटेबल पाए गए थे उनके छात्रों के एनरोलमेंट जारी कर परीक्षा में सम्मिलित करने के निर्देश मेडिकल यूनिवर्सिटी को दिए गए हैं ।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को अपनी अंतिम स्थिति रिपोर्ट में, सीबीआई ने 169 नर्सिंग कॉलेजों की सूची प्रस्तुत की थी। जिसमें कहा गया था कि उसने अपनी जांच में उनमें से अधिकांश को 'उपयुक्त' पाया, जबकि कुछ में 'मामूली कमियां' थीं। इसने 73 नर्सिंग कॉलेजों को 'अपूर्ण' और 66 को 'अनुपयुक्त' के रूप में पहचाना। हालांकि नर्सिंग कॉलेज की हो रही प्रारंभिक जांच में सीबीआई की ही सतर्कता इकाई ने कुछ नर्सिंग कॉलेज मालिकों और शुरुआती जांच में शामिल अपने ही कुछ अधिकारियों के बीच कथित रिश्वतखोरी के सौदे को पकड़ा था। रिश्वतखोरी से जुड़ी एफआईआर में नामजद सीबीआई के दो इंस्पेक्टर मध्य प्रदेश पुलिस के हैं। सीबीआई ने इंस्पेक्टर राहुल राज को बर्खास्त कर दिया है। लेकिन सरकार की ओर से अभियोजन पूर्व स्वीकृत न मिलने के कारण इन भ्रष्ट अधिकारियों पर अभी मामला नहीं चल रहा है और अन्य आरोपियों को जमानत का लाभ मिल चुका है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
एनरोलमेंट जारी करने कोर्ट ने दिया निर्देश
169 कॉलेज पाए गए थे सूटेबल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari