भोपाल कलेक्टर और टीटी नगर तहसीलदार तलब, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट पर देना होगा जवाब
Neel Tiwari | Jun 25, 2026, 19:17 IST
Photograph: (thesootr)
JABALPUR. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपने आदेश का पालन नहीं होने पर सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस ने भोपाल कलेक्टर को वीसी के जरिए और टीटी नगर तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से 30 जून को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- हाई कोर्ट ने भोपाल कलेक्टर और टीटी नगर तहसीलदार को तलब किया।
- 12 मई 2026 के आदेश का अब तक पालन नहीं होने पर कोर्ट नाराज।
- तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से और कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित होने का निर्देश।
- बैंक को संपत्ति का कब्जा दिलाने संबंधी आदेश पांच साल से लंबित।
- कोर्ट ने अवमानना कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी।
इसके बाद कोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से और टीटी नगर (राजधानी परियोजना) के तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से जबलपुर स्थित हाई कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
डिवीजन बेंच ने मामले को 30 जून 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए दोनों अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट का यह रुख प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि न्यायालय के आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
बैंक का आरोप था कि कब्जा दिलाने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके कारण वर्षों से मामला लंबित पड़ा हुआ है।
पांच साल से लंबित है आदेश
12 मई 2026 के आदेश में तत्कालीन डिवीजन बेंच ने जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस तरह की देरी सरफेसी कानून के मूल उद्देश्य को ही विफल कर रही है, जिसका मकसद बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना है।
पहले ही दी थी कलेक्टर को चेतावनी
साथ ही तहसीलदार को देरी के कारणों का विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट ने उस समय राज्य सरकार के उप महाधिवक्ता को भी कलेक्टर और तहसीलदार के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया था।
30 जून को प्रशासन को देना होगा जवाब
सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन आदेश के पालन में हुई देरी का क्या कारण बताता है और हाईकोर्ट इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
ED रेड में चौकसे ग्रुप से 3.97 करोड़ कैश और 3.45 करोड़ के सोने के गहने मिले
2020 में बने नियम, फिर भी नहीं मिली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग! हाईकोर्ट की फैमिली कोर्ट को फटकार
राहुल ने जताया खेद, कार्तिकेय ने जताई सहमति! अब हाईकोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार
विभागीय कार्रवाई की देरी से IPS प्रमोशन पर संकट, CAT ने ASP को दी अंतरिम राहत
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA