जज के घर शराब पीकर सो रहा था गार्ड, हो गया बड़ा एक्शन, MP HC ने भी किया समर्थन
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 14:03 IST
Duty guard found drunk
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ड्यूटी पर शराब की गंध आने पर गार्ड को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के फैसले को उचित माना है। कोर्ट ने इसे एक गंभीर कदाचार माना है।
MP News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ड्यूटी पर शराब की गंध आने पर एक गार्ड को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के फैसले को उचित माना। यह मामला वर्ष 2007 का है। ग्वालियर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक जज के सरकारी बंगले पर ड्यूटी कर रहे गार्ड को सोता पाया गया। जब गार्ड की मेडिकल जांच कराई गई, तो उसकी सांस में शराब की गंध पाई गई। हालांकि रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि वह नशे में नहीं था। गार्ड ने दावा किया कि उसने कफ सिरप पी थी, जिससे सांस में बदबू आ सकती है।
ये भी पढ़ें:
IFS अफसर को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, गलत FIR दर्ज करने पर नाराज
कोर्ट ने निर्णय में कहा कि एक गार्ड, जिसकी ड्यूटी सुरक्षा सुनिश्चित करना होती है, अगर शराब पीकर ड्यूटी करता है तो यह एक गंभीर कदाचार है। इसलिए उस पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा दी गई, जो कोर्ट के अनुसार उचित थी। रक्षा करने के लिए रखे गए व्यक्ति का शराब पीना बहुत बड़ी गलती है। गार्ड की तरफ से याचिका वकील प्रशांत शर्मा ने दायर की थी। जबकि राज्य की तरफ से वकील शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने की थी।
thesootr links
कोर्ट का निर्णय
जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकल पीठ ने कहा कि किसी व्यक्ति की सांस में शराब की गंध मिलना अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि उसने शराब पी थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि शराब का असर धीरे-धीरे कम होता है और व्यक्ति होश में आना शुरू कर सकता है, लेकिन गंध की उपस्थिति शराब पीने का पुख्ता संकेत है। यह हो सकता है कि गार्ड ने शराब तीन-चार घंटे पी हो, इसलिए जांच के समय उसका असर कम हो गया था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि डॉक्टर की रिपोर्ट में शराब की गंध का उल्लेख किया गया था, लेकिन इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कोई सवाल नहीं उठाया गया। अतः यह निष्कर्ष बिना चुनौती के सही माना गया।
IFS अफसर को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, गलत FIR दर्ज करने पर नाराज
गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari