MP में अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल, फाइल में दर्ज 1766 ठिकाने, फिर भी कार्रवाई नहीं?
Amresh Kushwaha | Sept 12, 2026, 08:23 IST
मध्य प्रदेश में अवैध शराब का नेटवर्क
मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग ने खुद माना है कि 51 जिलों में 1766 जगहों पर अवैध शराब बिकती है। सागर में 34 मौतों के बावजूद 84 ठिकाने दर्ज हैं। रीवा टॉप पर है। सवाल उठ रहा है कि जानकारी होने पर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में अवैध शराब बिक्री के 1766 ठिकाने मिले हैं।
- यह सूची खुद आबकारी विभाग ने तैयार की है।
- सागर जिले में जहरीली शराब से 34 मौतें हो चुकी हैं।
- वहीं सागर में ही 84 ठिकाने दर्ज हैं।
- सवाल है, जानकारी होने पर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
सरकार को सब पता था
सागर में सबसे ज्यादा मौतें
आबकारी विभाग का बयान
बुलडोजर एक्शन शुरू
पांच होटल किए सील
10 सितंबर की रात शाहगढ़ थाना क्षेत्र में एक और छापा पड़ा। आबकारी अमले को शक था कि आरोपी मनीष उर्फ यशवंत लोधी यहां शराब छिपा रहा है। टीम ने उसके घर पर दबिश दी। तलाशी में विदेशी ब्रांड की 261 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 2.80 लाख रुपए आंकी गई है।
जंगल में मिली शराब
आबकारी अमला अभी यह कार्रवाई पूरी भी नहीं कर पाया था। तभी दोपहर करीब 3 बजे उन्हें ग्रामीणों से एक सूचना मिली। रानीपुरा के जंगल में लक्ष्मण बाबा मंदिर के पास शराब फेंकी गई थी। कोई अज्ञात व्यक्ति बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब फेंककर भाग गया। टीम मौके पर पहुंची तो जंगल में शराब की बोतलें और पेटियां बिखरी मिलीं। यहां से करीब 50 से 60 पेटी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
टॉप 10 जिलों की सूची
यह पूरी सूची प्रदेश के 51 जिलों की है। सबसे कम 5 ठिकाने मुरैना जिले में दर्ज हैं। इससे साफ है कि मामला कुछ जिलों तक सीमित नहीं है। पूरे प्रदेश में अवैध शराब का नेटवर्क फैला हुआ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या ठोस कदम उठाती है।
यह खबर क्यों जरूरी है
संविधान नागरिकों को जीवन के अधिकार की गारंटी देता है, और अवैध शराब से होने वाली मौतें इस अधिकार पर सीधा असर डालती हैं। यह खबर पाठकों को सूचित निर्णय लेने में मदद करती है और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाती है।
यह रिपोर्ट किसी व्यक्ति या समुदाय को निशाना नहीं बनाती, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़े तथ्य सामने रखती है। इसलिए यह खबर सामाजिक और कानूनी रूप से जरूरी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
दवा के बाद शराब में जहर, फिर भी बेपरवाह FDA? जानिए क्यों नाकाम हो रहा MP का सिस्टम
सागर जहरीली शराब कांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा
मौत के साए में भी नहीं छूट पाई लत, सागर में अब भी छलक रहे जहरीली शराब के जाम
सागर शराब कांड: यूपी पुलिस ने खोली MP पुलिस की पोल, ललितपुर ASP के बयान से उठे सवाल
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava