गजब की बिजली कंपनी- किसानों को दस घंटे बिजली, लेकिन आधी रात ठंड में देंगे
Sanjay Gupta | Nov 30, 2025, 12:30 IST
madhya-pradesh-indore-farmers-electricity-schedule-changes
मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी ने किसानों को 10 घंटे बिजली देने का शेड्यूल बदल दिया है। अब आधी बिजली ठंड के दिनों में आधी रात को दी जाएगी। इससे किसान परेशान हैं। इसके कारण उनकी मेहनत पर असर पड़ रहा है।
INDORE. मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव किसानों के हित में भावांतर योजना ला रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों के खातों में राशि डाल रहे हैं। इसके अलावा, दस घंटे बिजली को लेकर विवादित आदेश वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो रही है।
इसके बावजूद बिजली कंपनी मानने को तैयार नहीं है। अब दस घंटे बिजली देने का शेड्यूल ही बदल दिया है। इसमें आधी बिजली ठंड के दिनों में आधी रात को दी जाएगी, कुछ बिजली अल सुबह तो बाकी दिन में।
यह आदेश डिवीजन देपालपुर और वितरण केंद्र गौतमपुरा के जरिए जारी किया गया है।
![bbe07f83-3e9]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर
इंदौर क्षेत्र में बिजली कंपनी के जरिए ग्रामीण कृषि फीडरों की सप्लाई का शेड्यूल अचानक बदल दिया गया है। पहले किसानों को दिन के समय 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही थी।
वहीं, अब नए शेड्यूल के तहत सप्लाई समय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। रात में सप्लाई मिलने से जिलेभर के किसान भारी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में रात के समय खेतों में जाकर सिंचाई करना बेहद कठिन और असुरक्षित है।
ये खबर भी पढ़िए...बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला
बरोदा पंथ के किसान चंदनसिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, नैनोद के दिलीप बोरिया, सतीश मकवाना, प्रवीण ठाकुर, अरशद पटेल, सतीश मोर्य ने बताया कि रात में नंगे पैर खेतों में चलना पड़ता है। इससे सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है।
किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि बिना किसी पूर्व सलाह-मशविरा के कंपनी ने शेड्यूल बदल दिया, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि रात में सिंचाई करना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि इससे किसानों की सेहत और मेहनत दोनों पर विपरीत असर पड़ता है।
बबलू जाधव ने मांग की कि मुख्यमंत्री की दिन में 10 घंटे बिजली देने संबंधी घोषणा का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए। यदि बिजली कंपनी ने जल्द शेड्यूल में बदलाव नहीं किया, तो किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन
इसके बावजूद बिजली कंपनी मानने को तैयार नहीं है। अब दस घंटे बिजली देने का शेड्यूल ही बदल दिया है। इसमें आधी बिजली ठंड के दिनों में आधी रात को दी जाएगी, कुछ बिजली अल सुबह तो बाकी दिन में।
इस तरह के जारी हो रहे हैं शेड्यूल
मुरखेड़ा चिमनखेड़ी सिंचाई में आज रात 12:00 से 01:15 तक बिजली मिलेगी। फिर सुबह 05:15 से 11:15 तक बिजली दी जाएगी और रात 09:15 से 01:15 बजे तक बिजली होगी। पिपलौदा हसनाबाद सिंचाई में रात 1:15 से 5:15 तक और फिर दिन 11:15 से 5:15 तक बिजली दी जाएगी। रुंजी ग्रिड से बुधवार, 26 नवंबर 2025 से छडोदा रोड सिंचाई फीडर के अनुसार बिजली मिलेगी। रात 1:10 से सुबह 5:00 तक बिजली दी जाएगी, फिर दिन में 10:10 से 15:50 तक बिजली मिलेगी।
bbe07f83-3e9
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर
किसानों में गुस्सा
वहीं, अब नए शेड्यूल के तहत सप्लाई समय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। रात में सप्लाई मिलने से जिलेभर के किसान भारी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में रात के समय खेतों में जाकर सिंचाई करना बेहद कठिन और असुरक्षित है।
ये खबर भी पढ़िए...बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी
किसानों को दस घंटे बिजली की खबर पर एक नजर...
|
यह बोल रहे किसान
किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि बिना किसी पूर्व सलाह-मशविरा के कंपनी ने शेड्यूल बदल दिया, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि रात में सिंचाई करना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि इससे किसानों की सेहत और मेहनत दोनों पर विपरीत असर पड़ता है।
बबलू जाधव ने मांग की कि मुख्यमंत्री की दिन में 10 घंटे बिजली देने संबंधी घोषणा का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए। यदि बिजली कंपनी ने जल्द शेड्यूल में बदलाव नहीं किया, तो किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari