इंदौर-मुंबई रूट : सपनों के शहर जाना हुआ महंगा, देना होगा इतना Toll Tax

Ravi Singh | Aug 31, 2024, 19:23 IST
Share
toll increased
toll increased

इंदौर-मुंबई रूट पर पड़ने वाले सोनवाय और खलघाट टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। टोल टैक्स की नई दरों पर गौर करें तो खलघाट से अधिक सोनवाय पर टोल की दरों में अधिक बढ़ोतरी होगी।

Indore Mumbai NHAI Toll Rate : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) ने नए नियम लागू कर दिए हैं। 1 सितंबर से वाहनों पर लगने वाले टोल की कीमतों में इजाफा होने वाला है। NHAI द्वारा सितंबर से नई व्यवस्था को प्रभावी कर दिया जाएगा। इंदौर-मुंबई रूट पर पड़ने वाले सोनवाय और खलघाट टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। टोल टैक्स की नई दरों पर गौर करें तो खलघाट से अधिक सोनवाय पर टोल की दरों में अधिक बढ़ोतरी होगी।

सोनवाय टोल प्लाजा पर टोल

सोनवाय टोल प्लाजा में कार के सिंगल ट्रिप के 31 अगस्त तक 30 रुपए लगते थे। 1 सितंबर से ये कीमत 30 रुपए से बढ़कर 40 रुपए होगी। इस रूट पर बस का टोल भी 100 से बढ़ाकर 135 रुपए किया गया है। लाइट कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और कीमतों को बढ़ाकर 50 की जगह 65 रुपए कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

फैक्ट चेक : नितिन गडकरी ने कहा स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स हो फ्री, जानें इस बयान की सच्चाई

इंदौर- उज्जैन पर 6 माह से टोल नहीं चुका रहा शिशुकुंज स्कूल, बसें रोकने के विवाद में टोल नाका मैनेजर पर FIR

खलघाट टोल प्लाजा पर टोल

खलघाट टोल नाके पर भी वसूला जाने वाला टैक्स बढ़ने वाला है। आज तक आने-जाने के लिए एक तरफ से पहले कार को 65 रुपए टोल लगता था, लेकिन अब बढ़ाकर अब 70 रुपए हो जाएगा। 1 सितंबर से 70 रुपए देने होंगे। लाइट कमर्शियल व्हीकल का टोल 115 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर हो गया है। पहले बसों का टोल 230 रुपए था जिसे बढ़ाकर 250 रुपए कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

अच्छे दिन: टोल कलेक्शन का सेटेलाइट सिस्टम वक्त बचाएगा और ईंधन भी

मंत्री के परिवार से टोल नाका पर अवैध वसूली , फास्टैग को बताया ब्लैकलिस्टेड , जानें पूरा मामला

टोल क्यों लिया जाता है

OLLS एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जो किसी सेवा पर लगाया जाता है, जैसे राजमार्ग. टोल सड़क के विकास और रखरखाव को फंड देने के लिए एकत्र किए जाते हैं। टोल टैक्स लगाकर टोल सड़कों की लागतों की भरपाई करता है। यह टोल सड़कों के रखरखाव के लिए भी शुल्क लेता है।

टोल प्लाजा

टोल टैक्स एनएचएआई के लिए आय प्रदान करता है, जो विभिन्न निजी पार्टियों,ठेकेदारों को वितरित किया जाता है। टोल टैक्स टोल बूथ या टोल प्लाजा पर एकत्र किया जाता है, जो भुगतान करने पर एक रसीद भी देता है। टोल प्लाजा के प्रभारी निजी पक्ष भी दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में पानी, टॉयलेट और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

Tags:
  • NHAI
  • Toll Tax
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Toll Tax Rate
  • Indore-Mumbai route
  • toll tax increased
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि