कॉलोनाइजर वरुण पुरी गिरफ्तार, इंदौर से पकड़कर ले गई दिल्ली पुलिस

Sanjay Gupta | Oct 25, 2024, 22:23 IST
Share
MP Indore Pintu Chhabra soninlaw and colonizer Varun Puri arrested by Delhi Police
MP Indore Pintu Chhabra soninlaw and colonizer Varun Puri arrested by Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने इंदौर में कार्रवाई की है। पुलिस ने सबसे बड़े मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के दामाद और कॉलोनाइजर वरूण पुरी को गिरफ्तार किया है। पुरी के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

इंदौर के सबसे बड़े मॉल के संचालक पिंटू छाबड़ा के दामाद वरुण पुरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र से हुई है। दिल्ली पुलिस वरुण को अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ लंबे समय से वारंट जारी थे। वही मामले में पिंटू छाबड़ा ने अपने दामाद को निर्दोष बताया है।

वरुण पर दर्जन भर से ज्यादा FIR

बताया जा रहा है कि कॉलोनी के मामले को लेकर वरुण पर दर्जन भर से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। यह केस हरियाणा और दिल्ली में दर्ज होना बताए जा रहे हैं। इसमें आईपीसी की धारा 420, 120 बी सहित अन्य कई धाराएं शामिल हैं। आर्थिक अपराध के मामले में पुलिस को लंबे समय से वरुण की तलाश थी। उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

IPS संतोष कुमार सिंह ने संभाला इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद, TI हुए बैचेन

कॉलोनाइजर है वरुण

बताया जा रहा है कि वरुण बड़ा कॉलोनाइजर है। इसी मामले में उस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं और जिसके चलते केस दर्ज हुए हैं। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इंदौर में डेरा डाला। उसकी तलाश की। इसके बाद अब तुकोगंज थाना क्षेत्र से वरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिंटू छाबड़ा ने गिरफ्तारी का बताया गलत

लेकिन सामने आया है कि पुरी दस साल से पिता से अलग होकर इंदौर ही रह रहा था। बताया जाता है कि पिता की कंपनी में वह भी एक समय जुड़े थे और इस कंपनी को लेकर शिकायतें थी। पुरी कंपनी से अलग होकर इंदौर में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन पुरानी शिकायतों के चलते अब गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में पिंटू छाबड़ा ने द सूत्र से कहा कि वरूण की कोई गलती नहीं है, उसने दस साल से वहां कोई काम ही नहीं किया है और कंपनी भी कब से छोड़ चुके हैं। यह गिरफ्तारी गलत हुई है और वरूण पुरी निर्दोष है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Pintu Chhabra
  • Delhi Police
  • दिल्ली पुलिस
  • पिंटू छाबड़ा
  • कॉलोनाइजर वरुण पुरी गिरफ्तार
  • Colonizer Varun Puri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान