यशवंत क्लब YC में हुई एजीएम , चुनाव और परिणाम रविवार को , टोनी को चुनौती दे रही वाघले

Sanjay Gupta | Jun 15, 2024, 21:17 IST
Share
MP INDORE Yashwant Club AGM Chairman Election
MP INDORE Yashwant Club AGM Chairman Election

इंदौर के यशवंत क्लब का चुनाव रविवार को होगा। चेयरमैन पद को लेकर हो रहे चुनाव में टोनी-गोरानी पैनल से वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेव फिर मैदान में हैं। वहीं इस पैनल से अलग हुए संतोष वाघले ने नई पैनल बनाकर चुनावी ताल ठोकी है।

INDORE. यशवंत क्लब (YC) की चुनावी एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) शनिवार को क्लब में हो गई। मात्र आधे घंटे में एजीएम खत्म हो गई। वहीं अब चुनाव 16 जून रविवार को हो रहे हैं। इसमें सुबह 10 से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी और फिर काउंटिंग होगी जिसका रिजल्ट रात करीब साढ़े नौ बजे तक संभावित है। क्लब में 4500 से ज्यादा सदस्य है, माना जा रहा है कि करीब 2600 वोट गिर सकते हैं।

एजीएम में यह हुआ?


एजीएम ठंडी रही। इस दौरान केवल यही मुद्दा उठा कि क्लब में जिन कंपनियों को कॉर्पोरेट कोटे से सदस्यता दी हुई है। इसमें कुछ डिफाल्टर हो गई है। इनका एनालिस कर इन्हें बाहर किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर आने वाले दिनों में ईओजीएम करने की बात हुई है। बाकी एजीएम आधे घंटे में ही बिना किसी बहस के खत्म हो गई।

चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें टोनी और वाघले पर


टोनी-गोरानी पैनल से सचिव पद के लिए संजय गोरानी और कोषाध्यक्ष पद के लिए आदित्य उपाध्याय तो निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लेकिन चेयरमैन पद को लेकर ही टोनी-गोरानी पैनल से अलग हुए संतोष वाघले ने नई पैनल बनाकर चुनावी ताल ठोकी है। चेयरमैन पद के लिए वाघले खुद उतरे हैं और वहीं टोनी-गोरानी पैनल से वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेव फिर मैदान में हैं।

क्लब में यही मुद्द चर्चा में है कि बार-बार चेयरमैन पद के लिए टोनी ही क्यों? इसी बात पर ही वाघले भी इस पैनल से अलग हुए थे। वाघले ने चेयरमैन को क्लब का चेहरा और संविधान के रक्षक होने की बात कहते हुए वोट मांगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP : मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस , पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई

पम्मी गुट निभा सकता है अहम भूमिका


वाघले ने देर से भले ही चुनावी मैदान पकड़ा है, लेकिन उन्हें खुलकर पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा गुट का समर्थन मिल गया है। इसके बाद वाघले अब कांटे के मुकाबले में आ चुके हैं। छाबड़ा के पास क्लब में पंजाबी, यूथ का एक बड़ा वोट बैंक मौजूद है। यह गुट वाघले के साथ ही उनके गुट से सह सचिव पद के लिए उतरी अश्विन पुराणिक, कार्यकारिणी पद के लिए उतरे वैभव दुआ, कुलविंदर सिंह गिल, ललित बत्रा के साथ ही निर्दलीय उतरे तेजवीर जुनेजा का भी सपोर्ट कर रहा है। ऐसे में वाघले गुट एकदम से क्लब की चर्चा में आ चुका है। पुराणिक महिला वोटर्स के कारण चर्चा मे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला

सह सचिव पद पर भी कूलवाल और पुराणिक की टसल


सह सचिव पद के लिए विपिन कूलवाल है जो अभी कार्यकारिणी मेंबर थे, वहीं उनके सामने वाघले पैनल से अश्विनी पुराणिक है जो चुनाव में इकलौती महिला प्रत्याशी है। कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए वाघले पैनल से तीन उम्मीदवार वैभव दुआ, कुलविंदर सिंह गिल और ललित बत्रा है। वहीं तेजवीर जुनेजा निर्दलीय प्रत्याशी है। वहीं टोनी-गोरानी पैनल से संचित बावेजा, नीतेश दाणी, संदीप जैन, आदित्य पारिख, अनिलेष केवल सोनी है। दोनों ओर से ही मजबूत दावेदार है, कुल नौ उम्मीदवार में से टॉप 5 उम्मीदवार चुने जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... हुकुमचंद मिल प्रोजेक्ट : अच्छे काम को पलीता लगाना कोई अफसरों से सीखे... कहां है सरकार!

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर यशवंत क्लब, यशवंत क्लब चुनाव, यशवंत क्लब चेयरमैन चुनाव, इंदौर न्यूज

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब चुनाव
  • यशवंत क्लब चेयरमैन चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज