औद्योगिक नीति 2025 : MP में फैक्ट्री लगाओ, 250 को नौकरी दो, सरकार देगी इंसेंटिव
Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 09:23 IST
नई औद्योगिक नीति 2025
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपनी नई औद्योगिक नीति 2025 लागू करने जा रही है, जिसमें 12 से अधिक सेक्टरों को शामिल किया जाएगा। इस नीति का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपनी नईऔद्योगिक नीति 2025(New Industrial Policy 2025) लागू करने जा रही है। इसके लिए मंत्री परिषद समिति और राज्य स्तरीय साधिकार समिति ने मिलकर प्रपोजल तैयार कर लिया है। इस नीति के तहत 12 से ज्यादा सेक्टरों को शामिल किया गया है, जिन पर रोजगार सृजन (employment generation) के लिए खास जोर दिया जाएगा। साथ ही सरकारगारमेंट, फुटवियर और खिलौना उद्योगको प्राथमिकता देने की योजना बना रही है।
नए उद्योग लगाने वालों को उत्पादन शुरू होते ही250 नई भर्तियोंपर इंसेंटिव दिया जाएगा।
नई नीति में उद्योगों को अलग-अलग तरह की वित्तीय सहायता दी जाएगी:
इंडस्ट्रियल यूनिट्स को बिजली दरों में 7 साल तक छूट दी जाएगी:
नई भर्तियों पर आकर्षक इंसेंटिव
- पुरुष कर्मचारियोंके लिए: ₹6 हजार प्रति माह
- महिला कर्मचारियोंके लिए: ₹7 हजार प्रति माह
- इंसेंटिव की यह सुविधा 5 साल तक जारी रहेगइसके अलावा, कर्मचारियों के ट्रेनिंग के लिए सरकार ₹15 हजार प्रति कर्मचारी का इंसेंटिव देगी, जो केवल एक बार ही दिया जाएगा। इसका फायदामध्य प्रदेश के स्थानीय निवासियोंको ही मिलेगा।
ग्रीन हाइड्रोजन और ईवी सेक्टर को प्रोत्साहन
ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेक्टर में निवेश करने वाली कंपनियों को खास रियायतें (concessions) दी जाएंगी। इसके तहत वित्तीय सहायता (financial assistance) और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
उद्योगों को वित्तीय मदद
- ग्रीन इंडस्ट्री के लिए:
- वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाने पर 50% या अधिकतम (maximum) ₹5 करोड़ की सहायता।
- जीरो लिक्विड डिस्चार्ज यूनिट के लिए ₹10 करोड़ तक की मदद।
- जमीन खरीदने पर रियायत:
- जमीन खरीदने पर 100% स्टांप फीस और रजिस्ट्रेशन फीस में अधिकतम ₹5 करोड़ तक की छूट।
- खुद की या लीज पर जमीन होने की स्थिति में, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, ड्रेनेज, और सीवेज खर्च का 50% या अधिकतम ₹10 करोड़ तक की सहायता।
- पेटेंट और ट्रेडमार्क:
- पेटेंट, कॉपीराइट, और ट्रेडमार्क का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
- दिव्यांगजनों को रोजगार देने पर:
- 5% दिव्यांगजन कर्मचारियों को रखने पर उनकी ट्रेनिंग का पूरा खर्च और पीएफ में प्रति कर्मचारी ₹6 हजार प्रति माह, 5 साल तक दिया जाएगा।
- एमपीआईडीसी पार्क में सुविधाएं:
- आवास (Accommodation) , हॉस्टल, स्कूल, और खेल परिसर बनाने पर लागत का 40% या अधिकतम ₹25 करोड़ की सहायता।
खबर यह भी- ममता के गढ़ से सीएम मोहन यादव ले आए 19 हजार 270 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार रोजगार होंगे पैदा
बिजली बिल में सात साल तक छूट
- एचटी कनेक्शन:
- टेक्सटाइल, गारमेंट, टायर्स, फुटवियर और एसेसरीज यूनिट के लिए ₹2 प्रति यूनिट।
- सीमेंट, आयरन, स्टील, हैवी इंजीनियरिंग, आदि सेक्टरों के लिए ₹1 प्रति यूनिट।
सरकार इन क्षेत्रों में फैक्ट्री खोलने वालों को देगी मदद
- कृषि और डेयरी प्रोसेसिंग
- कपड़े, फुटवियर और खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री
- फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजी
- एयरोस्पेस और डिफेंस
- ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन
- ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण और बायोफ्यूल
- लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar