BJP में दो फाड़! फ्लाईओवर का श्रेय लेने के लिए नेताओं में मची होड़
Neel Tiwari | Nov 07, 2024, 22:08 IST
MP Jabalpur BJP MP Ashish Dubey inspected the flyover
जबलपुर में बन रहे नए फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर जबलपुर बीजेपी 2 गुट में बंटी नजर आ रही है। फ्लाईओवर का श्रेय लेने के लिए कलह मची हुई है। जानें पूरा मामला
JABALPUR. जबलपुर में लंबे समय से एक बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को जबलपुर सांसद आशीष दुबे इस फ्लाईओवर (flyover) का निरीक्षण करने पहुंचे तो अधिकारियों की उदासीनता के कारण बीजेपी की अंदरूनी कलह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
जबलपुर से बीजेपी सांसद आशीष दुबे (BJP MP Ashish Dubey) अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की शाम 4 बजे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मौके से जबलपुर कलेक्टर, कमिश्नर सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नदारद नजर आए। निरीक्षण के दौरान ब्रिज की गुणवत्ता सहित अन्य जानकारी देने के लिए जहां पीडब्ल्यूडी अधिकारियों होना था वहां पर केवल अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड पहुंचे, जिनके पास ग्रामीण क्षेत्र का प्रभार है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू सहित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और कार्यकर्ताओं ने जब अन्य अधिकारियों के नहीं आने पर सवाल किया तो अपर कलेक्टर गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए और थोड़ी देर बाद चुपी साधे वापस जाते हुए भी दिखाई दिए।
सांसद के फ्लाईओवर निरीक्षण को अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से बात की गई तो उन्होंने सीधा-सीधा गड़बड़ी का आरोप लगाया। प्रभात साहू ने बताया कि हमें जानकारी लगी थी कि इस निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा गफलत और जानबुझकर देरी की जा रही है, इसलिए ही आज यहां पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे और सभी अधिकारी जो मौके से नदारत हैं उनके लिए भी यह संदेश दिया कि उन्हें राजनीति करना आता है और वह अब अपने तरीके से जवाब देंगे। नाराज प्रभात साहू ने यह भी कहा कि किसी भ्रष्टाचारी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में अब इस निरीक्षण को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। बीजेपी के अंदरूनी सूत्र ही बता रहे हैं कि जब पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह हैं। वे जबलपुर शहर में ही थे और उनके विभाग के द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण में यदि गड़बड़ियां मिली थी, तो क्यों सांसद सहित नगर अध्यक्ष और अन्य नेता विपक्ष की भूमिका निभाने के निरीक्षण करने पहुंचे थे। सवाल तो यह भी है कि आखिर क्यों उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री से उसकी शिकायत नहीं की।
इस मामले में जब नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि आज मौके से नदारत अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है और उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार फ्लाईओवर का श्रेय लेने के लिए बीजेपी दो गुटों में बंट चुकी है, जिसमें एक गुट सांसद का है, जिसमें नगर अध्यक्ष सहित महापौर भी हैं और दूसरा ग्रुप मंत्री जी का है। दोनों गुटों के समर्थकों के अपने-अपने मत हैं। जहां एक गुट का कहना है कि इस पूरे निर्माण को जबलपुर लाने से लेकर पूरा होने तक मंत्री जी का श्रेय है तो दूसरे गुट का कहना है कि मंत्री जब तक सांसद रहे तब तक उन्होंने बहुत श्रेय लिया है। अब नए सांसद की बारी है।
आपको बता दे की जबलपुर शहर में फ्लाईओवर की कवायद बड़े लंबे समय से चल रही थी। राकेश सिंह के पहले सांसद रहे नेताओं ने भी इसके पुरजोर प्रयास किए थे पर जबलपुर में इस प्रोजेक्ट को लाने का श्रेय भी तत्कालीन सांसद और अब पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के पास गया।
बता दें कि जबलपुर शहर में बन रहा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। खास बात यह है कि मदन महल रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर के निर्माणाधीन 385.5 मीटर लंबे केवल स्टे ब्रिज का 193.5 मीटर हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के एक हिस्से का उद्घाटन विधानसभा चुनाव के दौरान हो चुका है, और बाकी का फ्लाईओवर भी जल्द ही शहर जनता के लिए उपलब्ध होगा, जिस शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या का समाधान हो सकेगा।
निरीक्षण करने पहुंचे थे सांसद आशीष दुबे
फ्लाईओवर निर्माण में गड़बड़ी के लगाए आरोप
PWD मंत्री जबलपुर में फिर भी सांसद का निरीक्षण
श्रेय लेने मची वर्चस्व की लड़ाई!
लंबे समय से चल रही थी फ्लाईओवर की कवायद
लगभग तैयार हो चुका है फ्लाईओवर
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari