MP में टीम इंडिया के जीत के जश्न में गिलास में रखकर फोड़ा बम, पेट में टुकड़ा लगने से मासूम की मौत
Vikram Jain | Jun 30, 2024, 23:45 IST
MP Jabalpur Child dies due bomb blast glass
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय टीम की जीत की खुशियां मातम में बदल गई। जीत का जश्न मनाने के दौरान बच्चों ने गिलास में रखकर फोड़ा बम दिया। जिसकी चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई।
JABALPUR. T20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत पर देशभर में जश्न मनाया गया। कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं पटाखे फोड़े गए। इंडिया की जीत की खुशियों के बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में मातम पसर गया। यहां जीत के बाद फोड़े गए बम की चपेट में आने 5 साल के बच्चे के मौत हो गई। बच्चों ने स्टील गिलास में रखकर बम जलाया था। बम के फटते ही गिलास का टुकड़ा बच्चे के पेट में जा घुसा।
पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के बधैया मोहल्ले का है। मोहल्ले में लोग भारत के T20 विश्व कप जीतने का जश्न मना रहे थे। इस दौरान कुछ बच्चों ने स्टील के गिलास के नीचे रखकर बम फोड़ दिया। पटाखा फूटते ही गिलास का टुकड़ा पास खड़े 5 साल के बच्चे के पेट में घुस गया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एक जुलाई से लागू होगा नया कानून... पुलिस ने कराई मुनादी, कोटवार ने गांव-गांव ढोल बजाकर दी जानकारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। खेल-खेल में पड़ोस के 10 से 12 साल के लड़के वहां आ गए। सभी बच्चे मस्ती करने लगे। इस दौरान एक बच्चा अपने घर से स्टील का गिलास लेकर आया और बम के ऊपर रख दिया। पहली बार में पटाखा नहीं फटा, तो दूसरी बार फिर कोशिश की। इस बार भी बच्चों ने गिलास के नीचे पटाखा रखा। जैसे ही, आग लगाई, तो धमाके के साथ गिलास फट गया।
ये खबर भी पढ़ें.. MP में एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल कर 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
बम के फटने ही गिलास का टुकड़ा करीब 10 मीटर दूर खड़े 5 साल के दीपक ठाकुर के पेट में धंस गया। दर्द से चीख पड़ा। उसके पेट से खून निकलने लगा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना लगते ही लगते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट, कार्यमंत्रणा समिति से हटाए ये विधायक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जानें क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... एक जुलाई से लागू होगा नया कानून... पुलिस ने कराई मुनादी, कोटवार ने गांव-गांव ढोल बजाकर दी जानकारी
लड़कों की शरारत में गई मासूम की जान
ये खबर भी पढ़ें.. MP में एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल कर 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
दर्द से चीख पड़ा बच्चा, नहीं बच सकी जान
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट, कार्यमंत्रणा समिति से हटाए ये विधायक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari