पूर्व कुलपति और उनकी पत्नी से 54 लाख रुपए की ठगी, जानें क्या है मामला

Neel Tiwari | Nov 18, 2024, 22:04 IST
Share
MP Jabalpur former Vice Chancellor Dr RS Sharma and his wife cheating Case 
MP Jabalpur former Vice Chancellor Dr RS Sharma and his wife cheating Case 

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी से 54 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शर्मा दंपति से बेटे सिद्धार्थ को देहरादून के निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर ठगा गया।

JABALPUR. देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट दिलाने के नाम पर जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी से 54 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने मामले में गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पूर्व कुलपति के बेटे सिद्धार्थ शर्मा ने नीट पीजी 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी बीच, पेसिफिक एजुकेशन, मुंबई निवासी सोनू बंसल ने उनसे संपर्क किया और देहरादून के एक मेडिकल कॉलेज में सिद्धार्थ को पीजी सीट दिलाने का झांसा दिया। सोनू बंसल के विश्वास में आकर जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी ने बंसल को 54 लाख रुपये दिए। हालांकि, न तो सिद्धार्थ का दाखिला हुआ और न ही रुपए वापस मिले।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

सोनू बंसल ने शर्मा दंपति से पहले 99 हजार रुपए लिए और फिर 8 अक्टूबर 2023 से 1 दिसंबर 2023 के बीच कुल 48 लाख रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, सोनू बंसल ने विवेक कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति के खाते में 6 लाख रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब शर्मा दंपति को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने सोनू बंसल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह अपना फोन बंद कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित दंपति ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सोनू बंसल और विवेक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से ले रही है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का?

गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि शर्मा दंपति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला एक बार फिर उच्च शिक्षा संस्थानों में होने वाली ठगी के प्रति आगाह करता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को संदिग्ध एजेंटों से सावधान रहना चाहिए और केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही आवेदन करना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur Medical University
  • जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • धोखाधड़ी
  • पूर्व कुलपति से ठगी
  • दंपति से लाखों की ठगी
  • एडमिशन के नाम पर ठगी
  • गोरखपुर थाना जबलपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा