स्कूल में बच्चों की बैग को बनाया तकिया और सो गए मास्टरजी, वीडियो वायरल
Neel Tiwari | Nov 08, 2024, 01:54 IST
MP Jabalpur Majhauli government school teacher sleeping Video viral
संस्कारधानी जबलपुर से शिक्षा की हालात की ताजा तस्वीर सामने आई है। यहां एक टीचर क्लासरूम में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर सोते देख गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब मामले में बीईओ ने टीचर के खिलाफ एक्शन लिया है।
JABALPUR. शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने वाले शिक्षक जिनसे बच्चों के भविष्य के निर्माण की उम्मीदें होती हैं, वही शिक्षक स्कूल में सोते हुए मिले गए है। ये हैरान करने वाला मामला जबलपुर के शासकीय प्राथमिक शाला नंदग्राम मझौली से सामने या है। जहां के शिक्षक विनोद मांझी की गैर-जिम्मेदाराना हरकत सामने आई है। स्कूल में मस्त नींद ले रहे टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन और समाज दोनों में गुस्सा बढ़ा दिया है। अब मामले में बीईओ ने लापरवाह टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बच्चों को क्लास से बाहर कर सोते दिखे शिक्षक
प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के अनुसार मझौली स्कूल के शिक्षक विनोद मांझी न केवल क्लासरूम में कपड़े उतारकर सो रहे थे, बल्कि उन्होंने बच्चों को भी क्लास से बाहर निकाल दिया था। उनकी यह हरकत वीडियो में स्पष्ट देखी जा सकती है। बच्चों के बस्तों को तकिया बनाकर, उन्होंने पूरी क्लास को अपने आराम का स्थान बना दिया। यह घटना शिक्षा विभाग के लिए शर्मनाक स्थिति उत्पन्न कर रही है, क्योंकि यह बच्चों की शिक्षा और अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।
जब इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी (BEO) अतुल चौधरी को मिली, तो उन्होंने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और शिक्षक विनोद मांझी को शो कॉज नोटिस जारी किया। बीईओ ने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और शिक्षक से इस अनुशासनहीनता के लिए जवाब मांगा गया है।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। बीईओ अतुल चौधरी ने कहा है कि शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी और इसके लिए विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक का यह आचरण शिक्षा के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
इस घटना ने समाज में भी गंभीर आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। अभिभावकों का मानना है कि शिक्षकों को बच्चों का मार्गदर्शन करने और उनका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी दी गई है, न कि अपनी नींद पूरी करने की। इस घटना ने अभिभावकों में शासकीय विद्यालयों की शिक्षण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना शिक्षा प्रणाली की जिम्मेदारियों पर एक गंभीर सवाल उठाती है। एक शिक्षक के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ने बच्चों के भविष्य को खतरे में डालने का प्रयास किया है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई और अनुशासनात्मक कदम आवश्यक हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
बच्चों को क्लास से बाहर कर सोते दिखे शिक्षक
प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के अनुसार मझौली स्कूल के शिक्षक विनोद मांझी न केवल क्लासरूम में कपड़े उतारकर सो रहे थे, बल्कि उन्होंने बच्चों को भी क्लास से बाहर निकाल दिया था। उनकी यह हरकत वीडियो में स्पष्ट देखी जा सकती है। बच्चों के बस्तों को तकिया बनाकर, उन्होंने पूरी क्लास को अपने आराम का स्थान बना दिया। यह घटना शिक्षा विभाग के लिए शर्मनाक स्थिति उत्पन्न कर रही है, क्योंकि यह बच्चों की शिक्षा और अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।
बीईओ ने टीचर को थमाया नोटिस
कार्रवाई की मांग और विभागीय जांच की तैयारी
समाज और अभिभावकों में गुस्सा
यह घटना शिक्षा प्रणाली की जिम्मेदारियों पर एक गंभीर सवाल उठाती है। एक शिक्षक के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ने बच्चों के भविष्य को खतरे में डालने का प्रयास किया है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई और अनुशासनात्मक कदम आवश्यक हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj